Oscar 2023 में दिखा Naatu-Naatu का जलवा, जानिए इस गीत को स्‍वरबद्ध करने वाले MM Keeravani का दिलचस्‍प सफर

Oscar 2023: इस अवसर पर इस शानदार गीत के म्‍यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी ने बेहद बेबाह स्पीच दी। उन्होंने कहा, 'मुझे भरोसा है। नाटू नाटू में जीतने की ताकत है। यह घमंड नहीं है।

0
185
Oscar 2023: top news on MM Keeravani
Oscar 2023: top news on MM Keeravani

Oscar 2023: ऑस्‍कर 2023 में आज चारों तरफ भारत की गूंज है। आखिरकार भारतीय फिल्‍म आरआरआर को बेस्‍ट ऑरिजनल बेस्‍ट सॉन्‍ग की श्रेणी में ऑस्‍कर हासिल हुआ है। इस अवसर पर इस शानदार गीत के म्‍यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी ने बेहद बेबाह स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे भरोसा है। नाटू नाटू में जीतने की ताकत है। यह घमंड नहीं है। मैं एक संगीतकार के रूप में अपनी क्षमताओं को जानता हूं और मुझे पता है कि हर कंपोजिशन कैसा है। मुझे लगता है कि मैंने इस गाने में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है।’
इस दौरान एमएम कीरावानी ने ऑस्कर के स्टेज पर गाना गाते हुए स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘इसे संभव बनाने के लिए शुक्रिया।’ उन्होंने अपनी स्पीच में सभी का आभार जताया।
कीरावानी जब स्पीच दे रहे थे तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। दूसरी तरफ, ऑस्कर के मंच पर सिंगर काल भैरव और हालु सिप्लिगंज ने नाटू नाटू गाने पर जानदार लाइव परफॉर्मेंस देकर सभी को चौंका दिया।

Oscar 2023: top news on MM keeravani
Oscar 2023: top news on MM keeravani

Oscar 2023: जानिए ऑस्‍कर तक भारत को ले जाने वाले एमएम कीरावनी की कहानी

Oscar 2023: संगीतकार एमएम कीरावनी आंध्र प्रदेश के कोव्वुर से ताल्‍लुक रखते हैं। उनका परिवार संगीत प्रतिभाशाली वंश से जुड़ा है। उनके पिता एक गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वहीं उनका भाई एक गायक और म्‍यूजिक डायरेक्टर है। बेहद कम लोगों को पता है कि एमएम कीरावनी साउथ के स्टार निर्देशक एसएस राजामौली के चचेरे भाई हैं।
उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म उद्योग में एक सहायक संगीत निर्देशक के रूप में की थी।दिग्गज गीतकार वेटुरी के मार्गदर्शन और निर्देशन में काम किया। राजमौली की 1990 की फिल्म ‘मनासु ममता’ में उन्‍हें पहला बड़ा ब्रेक मिला था।

Oscar 2023: पद्म श्री से भी सम्मानित

Oscar 2023 ki top khabar today
Oscar 2023:MM keeravani.

Oscar 2023: एमएम कीरावनी ‘मगधीरा’ और ‘बाहुबली 2’ में हिट साउंडट्रैक के लिए भी पुरस्कार जीत चुके हैं।उनके पास 11 नंदी पुरस्कार हैं, जिनमें से 3 पार्श्व गायन के लिए हैं। हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया।पहला बड़ा पुरस्कार 1997 की शुरुआत में था। उन्‍होंने अन्नामय्या के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत था।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here