टीवी एक्टर मोहित रैना (Mohit Raina) एक बार फिर दर्शकों के सामने भौकाल बन कर आ गए है। बता दें कि ‘भौकाल’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। एमएक्स प्लेयर पर भौकाल सीजन 2 रिलीज हो गया है। भौकाल 2 (Bhaukaal 2) में आइपीएस अधिकारी नवीन सिकेरा के जीवन से जुड़ी सच्ची घटनाओं को दिखाया गया हैं।
Mohit Raina का दिखा भौकाल रुप
भौकाल 2 का दूसरा सीजन पावर और एक्शन से भरपूर है। दर्शक इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। क्योंकि लॅाकडाउन के समय भौकाल सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था जिसके बाद से ही फैंस सीजन 2 के आने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। सीजन 2 में मोहित रैना के रोल को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

इस सीरीज में मोहित रैना का रोल देखने लायक है पार्ट 2 में भी मोहित अपनी उसी पुरानी एस.एस.पी नवनीत सिखेरा की साहसी भूमिका में नजर आएं हैं। इस सारीज को आकाश मोहिमेन, जय शीला बंसल और जतिन वागले ने लिखा है। इसमें बिदिता बाग, सिद्धांत कपूर, प्रदीप नागर, गुल्की जोशी, अजय चौधरी, रश्मि राजपूत और स्वर्गीय मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

हाल ही में मोहित रैना (Mohit Raina) ने नये साल की शुरूआत में अपनी गर्लफ्रेंड अदिति (Aditi) से शादी कर ली है। फैंस इस खबर को सुनकर चौंक गए थे क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में आज तक कोई नही जानता था। एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की थी, फोटो में महादेव रियल लाइफ में अपनी पार्वती अदिती के साथ काफी सुदंर लग रहे थे।
मोहित के वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहित देवों के देव महादेव, मुंबई डायरीज 26/11 और उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आ चुके हैं। लेकिन उन्हें असली पहचान देवो के देव महादेव से मिली।
- ‘देवों के देव महादेव’ फेम Mohit Raina ने गर्लफ्रेंड से की शादी, फोटो शेयर कर फैंस को दिया सप्राइज
- Gehraiyaan का ट्रेलर रिलीज, Deepika Padukone और Siddhant Chaturvedi किसिंग सीन करते आए नजर