नये साल के मौके पर एक्ट्रेस Malaika Arora ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

0
858
Malaika Arora
Malaika Arora ने शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

बॅालीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बोल्ड अदाओं ने उनके फैंस और फैशन प्रेमियों दोनों का ध्यान खींचा है। उनकी ग्रेसफुल साड़ी लुक्स से लेकर सेक्सी बिकिनी चॉइस तक और उनकी बैकलेस ड्रेसेस से लेकर लेदर आउटफिट्स तक, शायद ही कोई ड्रेस या लुक हो जिसे मलाइका कैरी न कर सकें। वह एथलेटिक लुक को भी ग्लैमरस बनाती हैं। अब हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम पर अपने बेडरुम से एक वीडियो शेयर किया है।

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। वीडियो में मलाइका बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं साथ Malaika Arora ने कैप्शन में लिखा, गुड मॉर्निंग 2022. दरअसल मलाइका के बॅायफ्रेड अर्जुन कपूर को कोराना हो गया है जिसके चलते इस साल वह अर्जुन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट नही कर पाएंगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं मिस्टर पाउटी हैप्पी न्यू ईयर’।

Malaika-Arora

हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मालदीव घूमने गए थे। मलाइका-अर्जुन दोनों ही अपने सोशल मीडिया पर मालदीव से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर  कर रहे थे। इसी बीच अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें मलाइका साइकलिंग करती हुई नजर आईं थी। बता दें कि जब अर्जुन कपूर उनका वीडियो बना रहे थे तो  इस बात की खबर मलाइका को नहीं थी। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद किए थे।

काम की बात करे तो मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर को हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम के साथ देखा गया था।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here