Liger OTT Release: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘लाइगर’, एक ‘पैन-इंडिया’ फिल्म है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम में देश भर में रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म दर्शकों के बीच गहरी छाप नहीं छोड़ पाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ओवरऑल 66 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है। अगर आप थिएटर में जाकर ये फिल्म नहीं देख पाएं है तो अब आप घर बैठे ही ये फिल्म देख सकते हैं।

Liger OTT Release: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज
लाइगर आज यानी 22 सितंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटीटी पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। हालांकि हिंदी के दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि हिंदी की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। बाकी भाषाओं में लाइगर 22 सितंबर को रिलीज होगी। ‘लाइगर’ की रिलीज डेट की जानकारी खुद डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने ट्विटर अकाउंट पर दी। फिल्म में विजय और अनन्या के साथ राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।
बताते चले कि विजय देवरकोंडा ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल होने के बाद निर्माताओं को अपनी फीस से 6 करोड़ रुपये लौटा दिए हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी स्टारर फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी थी। और अब जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॅाप हो गई है, तो विजय देवरकोंडा ने मेकर्स को 6 करोड़ से ज्यादा पैसे देने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें:
Liger के फ्लॉप होने पर Vijay Deverakonda ने की भरपाई, प्रोड्यूसर को लौटाएं 6 करोड़!
Code Name Tiranga Teaser Out: ‘कोड नेम:तिरंगा’ का टीजर रिलीज, बिल्कुल अलग अवतार में नजर आईं परिणीति