Khatron Ke Khiladi 12: Jannat Zubair ने गोद में रखा मगरमच्छ, स्टंट के बाद खराब हुई तबीयत, देखें VIDEO

हाल ही में मेकर्स ने जन्नत जुबैर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस मगरमच्छ के साथ स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

0
282
Khatron Ke Khiladi 12
Khatron Ke Khiladi 12: Jannat Zubair ने गोद में रखा मगरमच्छ

Khatron Ke Khiladi 12: टीवी फेमस रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर मेकर्स वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसे देख लोगों में बज बना हुआ है। वहीं अब हाल ही में मेकर्स ने जन्नत जुबैर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस मगरमच्छ के साथ स्टंट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Khatron Ke Khiladi 12
Khatron Ke Khiladi 12

Khatron Ke Khiladi 12 में जन्नत जुबैर की बिगड़ी तबीयत

कलर्स चैनल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें जन्नत जुबैर के साथ चेतना पांडे चारों तरफ जाल से घिरे एक एरिया में हैं। उस जाल में उनके साथ-साथ कई सारे मगरमच्छ हैं। हर मगरमच्छ पर ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ का फ्लैग लगा है। इन मगरमच्छ से फ्लैग निकालकर उन्हें एरिया के दूसरे हिस्से में छोड़ना होता है। जो जितने कम समय में ज्यादा फ्लैग ले लेगा। वह जीत जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CfeCOTGDoRB/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5d45006e-70de-4873-b17b-e3a1bce2c734

वीडियो में जन्नत जुबैर एक मगरमच्छ को तो आराम से दूसरे एरिया में छोड़ देती हैं लेकिन दूसरे मगरमच्छ को उठाने में उनकी हालत खराब हो जाती है। क्योंकि मगरमच्छ का वजन काफी ज्यादा था।

jannat 1656663455
Khatron Ke Khiladi 12

इस स्टंट के दौरान जन्नत (Jannat Zubair) की तबीयत खराब हो जाती हैं। इसके बाद मेडिकल टीम उनका इलाज करने के लिए आती है। अब इस स्टंट में जीत किसकी हुई ये 2 जुलाई रात 9 बजे पता चलेगा। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जन्नत की स्टंट के दौरान तबीयत बिगड़ी हो। इससे पहले भी एक स्टंट के दौरान तो बेहोश तक हो गई थीं। आखिर में बता दें कि इस सीजन में शिवांगी जोशी, मोहित मलिक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, प्रतीक सहजपाल और रुबीना जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें:

Jai Bhanushali और Mahi Vij को कुक ने दी जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई FIR

Hrithik Roshan संग दिखेंगी Shehnaaz Gill? एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here