बॅालीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्री देवी ( Sridevi ) के चले जाने से हिंदी सिनेमा को बहुत बड़ा सदमा लगा था बता दें कि बोनी कपूर (Boney Kapoor) बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, बोनी की शादी दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) से हुई थी और उनकी प्रेम कहानी शुरू से ही चर्चा में रही है। क्योंकि वह पहले से ही शादीशुदा थे। अभिनेत्री दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थी उसी दिन उनका निधन हो गया। इसके बाद से जाहन्वी के साथ-साथ बोनी ने भी श्रीदेवी को याद करना बंद नहीं किया है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया हैं।
Boney Kapoor ने Sridevi के साथ शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
बोनी कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर किया हैं। जिसमें दोनों काफी सुंदर लग रहे हैं फोटो में श्रीदेवी कोर्ट पहनी नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में दिवंगत अभिनेत्री को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, फोटो शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, मेरा दिल ‘my heart’। जिसे देखकर ऐसा लग रहा कि वह अभी तक श्रीदेवी को भूल नही पाए हैं।
1996 में शादी के बंधन में बंध गए थे
बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 2 जून 1996 को शादी के बंधन में बंध गए थे, क्योंकि वह शादी से पहले गर्भवती थीं। बोनी और श्रीदेवी की उम्र में करीब 8 साल का अंतर था। इस जोड़े ने एक साधारण मंदिर में शादी की थी। श्रीदेवी और बोनी कपूर के अपने दो बच्चे जाह्नवी और खुशी हैं। बता दें कि 24 फरवरी, 2018 को दुबई में अपने होटल के कमरे में बाथटब में दुर्घटनावश डूबने के कारण श्रीदेवी का निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें: Happy Birthday Boney Kapoor: फिल्मी कहानी की तरह है श्रीदेवी और बोनी कपूर के प्रेम किस्से, 1996 में हुई थी शादी