Bipasha Basu ने पति Karan Singh Grover को किस करते हुए काटा अपना बर्थडे केक, देखें वीडियो

0
447
Bipasha Basu Pregnancy: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, तस्वीर में दिखी कपल की एक्साइटमेंट
Bipasha Basu Pregnancy: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, तस्वीर में दिखी कपल की एक्साइटमेंट

बॉलिवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) आज यानि 7 जनवरी को 42 साल की हो गई है ऐसे में आधी रात को बिपाशा ने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसका वीडियो और फोटो बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है वीडियो में करण बिपाशा को केक कट करते समय किस कर रहे हैं। यह पल बेशक रोमांटिक था जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bipasha Basu
Bipasha Basu

Bipasha Basu ने पति Karan Singh Grover के साथ मनाया बर्थडे

जन्मदिन मनाने के साथ ही दोनों ने रोमांटिक रात बिताई। बिपाशा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दो बर्थडे केक है। एक रेड वेलवेट है और दूसरा चीज़केक है। बिपाशा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, यह मेरा जन्मदिन है… #capricorn #itsmybirthday #monkeylove #couplereels (sic).

इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा के लिए एक खास वीडियो बनाया औऱ वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय स्वीट स्वीट मंकी बेबी! अपने जीवन के हर पल को भगवान खुशी,प्यार और हंसी से भर दे! मैं तुमसे प्यार करता हूं मेरे बच्चे! हैप्पी बर्थडेयय!। बता दें कि बिपाशा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वह आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई एक वेब सीरीज खतरनाक में नजर आई थीं।

https://www.instagram.com/reel/CYZqeoLBf2C/?utm_source=ig_embed&ig_rid=348687a9-ca8d-4eed-832c-6caf9b691494

कुछ दिन पहले बिपाशा बसु (Bipasha Basu) करण के साथ मालदीव (Maldives) गई थी। अभिनेत्री ने मालदीव से अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा था “उफ्फ द हैप्पी ब्लूज़ #loveyourself #grateful #sunseasand #lovelife (sic),” बीच पर अलग-अलग पोज देते हुए एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थी।

बता दें, बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। और अब उनकी शादी को करीब 5 साल हो चुके हैं। बिपाशा करण की तीसरी वाइफ हैं और दोनों एक दूसरे के साथ एक हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here