Bigg Boss 16: जानिए कब शुरू होगा Salman Khan का शो ‘बिग बॉस 16’ ?

बिग बॉस 16' की शुरुआत की तारीख, कंटेस्टेंट्स के नाम भी चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि नया सीजन ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है।

0
575
Salman-Khan-Bigg-Boss-15
 बिग बॉस 16’ होस्ट करने के लिए Salman Khan को मिल रही है इतनी मोटी रकम

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ जल्द ही नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। वहीं ‘बिग बॉस 16’ की शुरुआत की तारीख, कंटेस्टेंट्स के नाम भी चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि नया सीजन ऑन एयर होने से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है। फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते है बिग बॅास 16 के बारे में सबकुछ जिसे आपको जानने की जरूरत है।

Bigg Boss 16 कब होगा शुरू ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Bigg Boss 16‘ का प्रीमियर अक्टूबर 2022 से होगा। यह शो रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होगा और वीकेंड में इसका प्रसारण रात 9 बजे किया जाएगा। नए सीजन को लेकर कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, मुनव्वर फारूकी, शिवांगी जोशी, माही विज को अप्रोच किया गया है। हालांकि अब तक किसी भी सेलेब्स का नाम कंफर्म नहीं हुआ है।

Bigg Boss 16
Bigg Boss 16

बिग बॅास 15 की बात करें तो इसे तेजस्वी प्रकाश ने जीता था। तेजस्वी शुरु से ही शो कि दमदार कंटेस्टेंट थीं। यह कहना गलत नहीं होगा कि वह सीजन 15 की सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक के रूप में उभरीं थी। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख की प्राइज मनी मिली थी। इस सीजन के टॉप 4 में करण कुंद्रा और निशांत भट्ट ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन निशांत ने 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़ दिया था। 

Bigg Boss 15
Bigg Boss

आपको बता दें कि तेजस्वी बिग बॉस 15 शो जीतने वाली 7 वीं महिला प्रतियोगी बन गई हैं। तेजस्वी के अफेयर की बात करे तो अभी वह करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं दोनों की मुलाकात बिग बॅास में हुई थी।

यह भी पढ़ें:

Hansal Mehta ने 54 की उम्र में सफीना हुसैन से की शादी, यहां जानें उनकी 17 साल की लव स्टोरी के बारे में

डिजिटल डेब्यू करने को तैयार Alia Bhatt, पोस्ट शेयर कर की अनाउंसमेंट