Bhupinder Singh Funeral: गायक भूपिंदर सिंह का निधन, रात में ही हुआ अंतिम संस्कार

Bhupinder Singh Funeral: भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।

0
216
Bhupinder Singh Funeral
Bhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral: सोमवार रात को एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। महान गायक भूपिंदर सिंह का निधन मुंबई में हो गया है। गायक के निधन की जानकारी उनकी पत्नी और गायिका मिताली से मिली। भूपिंदर सिंह को उनकी मधुर आवाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी थी।

image 55 5
Bhupinder Singh Funeral

सोमवार शाम भूपिंदर के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने बताया कि “वह काफी टाईम से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।” जानकारी के मुताबिक उनके कुछ करीबी लोगों के बीच ही, गायक का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया था।

Bhupinder Singh Funeral: 82 साल की उम्र में हुआ निधन

गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी। उनके कुछ मशहूर गानों की बात करें तो “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, “दिल ढूंढ़ता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

image 22 16
Bhupinder Singh Funeral

Bhupinder Singh Funeral: किसके लिए जाने जाते थे भूपिंदर सिंह?

भूपिंदर सिंह मशहूर भारतीय संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटार वादक के रूप में काम किया। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक दिया था।

भूपिंदर से जु़ड़ी कुछ बातें…

भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई। भूपेंद्र ने 1980 में बांग्ला गायिका मिताली मुखर्जी से शादी की थी। भूपेंद्र सिंह और मिताली मुखर्जी की कोई संतान नहीं है। गायक के निधन पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने शोक जताया है।

image 33 13
Bhupinder Singh Funeral

मिताली मुखर्जी भी हैं मशहूर गायिका

भूपेंद्र के गानों से उनको एक अच्छा फेम मिला था। उनकी पत्नी मिताली सिंह भी मशहूर गायिका हैं। वह अपनी पत्नी मिताली के साथ सैकड़ों गजलें गा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूपेंद्र सिंह की स्कैनिंग में डॉक्टर ने कोलन कैंसर की आशंका जताई थी। हालांकि अब तक सभी टेस्ट नहीं हो पाए थे क्योंकि वे कोरोना से संक्रमित थे। इस वजह से कैंसर को लेकर उनके सभी टेस्ट नहीं हो पाए थे। कल शाम 7 बजे के आस पास सिंगर की मौत हो गई।

image 44 7
Bhupinder Singh Funeral

सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धांजलि

भूपेंद्र सिंह के निधन के बाद बॉलीवुड सिंगर्स और सेलेब्रेटीज ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। विशाल डडलानी ने लिखा है कि ‘उनकी आवाज ही उनकी पहचान है, और हमें हमेशा याद रहेगी’। शफाकत अमानत अली ने भूपेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा है कि ‘एक खूबसूरत कलाकार और एक अच्छा इंसान, भूपेंद्र जी के निधन की बात सुनकर बहुत दुख हुआ’। ऐसे ही कई सेलिब्रिटीज ने उनको श्रद्धांजलि दी है।

संबंधित खबरें…

Priyanka Chopra Birthday: Piggy Chops मना रही हैं अपना जन्मदिन, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मचाई है धूम

Ravi Kishan Film New Poster: जन्मदिन के मौके पर रवि किशन ने किया अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान, शेयर किया पोस्टर का पहला लुक

https://youtu.be/LaCt2E6BCoQ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here