Ayushmann Khurrana की फिल्म Chandigarh Kare Aashiqui का ट्रेलर रिलीज, ड्रामा है भरपूर

0
433
Chandigarh Kare Aashiqui
Ayushmann Khurrana की फिल्म ‘Chandigarh Kare Aashiqui’ रिलीज

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म Chandigar Kare Aashiqui का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखकर ही फैंस सोशल पर उत्साहित हो गए हैं। T-Series के YouTube चैनल पर जारी किए गए ट्रेलर में वाणी कपूर और अयुष्मान खुराना जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिख रहे हैं। बेफिकरे फिल्म की तरह वाणी कपूर यहां पर भी फ्रेंच किस करती हुई दिख रही हैं।

यह है स्टोरी

जारी किए गए ट्रेलर में दिख रहा है कि अयुष्मान खुराना एक बॉडी बिल्डर बनना चाहते हैं। फिल्म में Certified Fitness Provider के तौर पर रोल कर रहे हैं। वो जमकर अपनी बॉडी बना रहे हैं। घर वाले उन्हें शादी के लिए दबाव देते हैं। अयुष्मान कहते हैं कि मुझे कुछ करना है इनती जल्दी शादी नहीं करनी है।

इसी बीच अयुष्मान के जिम में जुम्मा ट्रेनिंग देने के लिए वाणी कपूर की एंट्री होती है। अयुष्मान और वाणी के बीच प्यार बढ़ जाता है। धीरे-धीरे दोने फिजिकल हो जाते हैं। आयुष्मान वाणी को शादी करने के लिए कहते हैं तब वाणी कहती हैं कि वे नहीं कर सकती हैं।

10 डिसंबर को रिलीज हो रही है फिल्म

तीन मिनट के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि स्टोरी एक ट्रांसजेंडर और आयुष्मान के बीच  है। स्टोरी का कॉन्सेप्ट काफी मजेदार लग रहा है। फिल्म के ट्रेलर को 902,435 views मिल चुके हैं। ट्रेलर देखने के बाद लगा रहा है कि खूब ड्रामा और कॉमेडी भी है। फिल्म में वाणी और आयुष्मान चंडीगढ़ में आशिकी करते नजर आएंगे। फिल्म शुरु से अंत तक चंडीगढ़ में ही शूट की गई है। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म में वाणी कपूर का नाम मानवी है और अयुष्मान खुराना का नाम मन्नू है। अयुष्मान एक Certified Fitness Provider है और वाणी Jumba Taeacher हैं। फिल्म 10 डिसंबर को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें:

Ayushmann Khurrana और Vaani Kapoor की फिल्म Chandigar Kare Aashiqui का पोस्टर रिलीज

Akshay Kumar की फिल्म Sooryavanshi ने World Wide Box Office पर 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here