Asha Bhosle Gold Coin: आशा भोसले के 90th B’day के मौके पर तनिष्‍क ने दिया खास तोहफा, 22 कैरेट सोने के सिक्‍के जारी

Asha Bhosle Gold Coin: 22 कैरेट सोने के सिक्‍के 8, 10 और 15 ग्राम वजनी हैं। इस समय इन्‍हें विशेषतौर से यूएई स्थित तनिष्‍क के शोरुम में रखा गया है।

0
109
Asha Bhosle on Gold Coins top news
Bollywood Famous Singer Asha Bhosle (Pic Credit: Khalil Times/Tanishq)

Asha Bhosle Gold Coin: अपने बेमिसाल गीतों से भारत ही नहीं विश्‍व के कोने-कोने तक जादू चलाने वालीं लोकप्रिय गायिका आशा भोसले ने 8 सितंबर 2023 को अपना 90 वां जन्‍मदिन मनाया।इस मौके पर मशहूर भारतीय आभूषण ब्रांड तनिष्क ने प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले को कुछ खास अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी।
तनिष्‍क की ओर से उनके जन्‍मदिन के मौके पर 22 कैरेट सोने के सिक्‍के जारी किए गए। इसका शुभारंभ खुद आशा भोसले ने किया। इस अवसर उन्‍होंने इस पल को बेहद खास बताया। उन्‍होंने कहा कि कभी सिक्‍कों पर रानी की तस्‍वीर देखा करते थे, उनकी तस्‍वीर भी सिक्‍के पर उकेरी जाएगी, इसकी कल्‍पना भी नहीं की थी।

Asha Bhosle Gold Coins News hindi
आशा भोसले ने 8 सितंबर 2023 को अपना 90 वां जन्‍मदिन मनाया। (Pic Credit: Khalil Times/Tanishq)

Asha Bhosle Gold Coin: 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज

Asha Bhosle 1 min
मशहूर भारतीय आभूषण ब्रांड तनिष्क ने प्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका आशा भोसले को कुछ खास अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी। (Pic Credit: Khalil Times/Tanishq)

Asha Bhosle Gold Coin: उनके नाम अब तक तक 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गाने का रिकॉर्ड दर्ज है।सबसे ज्यादा स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। वह हिंदी के अलावा बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मलयालम, भोजपुरी, तमिल, अंग्रेजी और रूसी आदि भाषाओं के गानों को भी अपनी आवाज से सजा चुकी हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here