बॉलीवुड के फेमस कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) मालदीव घूमने गए हैं। मलाइका-अर्जुन दोनों ही अपने सोशल मीडिया पर मालदीव से अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर (Arjun Kapoor-Malaika Arora Photos & Videos) कर रहे हैं। इसी बीच अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मलाइका साइकलिंग करती हुई नजर आईं। बता दें कि जब अर्जुन कपूर उनका वीडियो बना रहे थे तो इस बात की खबर मलाइका को नहीं थी। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मलाइका के साइकिलिंग का अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन अक्सर खास मौकों पर एक-दूसरे के लिए मनमोहक पोस्ट शेयर करते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी लेडीलव मलाइका की साइकिलिंग का एक वीडियो साझा किया।

अर्जुन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- साइकलिंग करना उनकी एक्सपरटाइज नहीं है…क्या है??? वहीं दूसरे वीडियो में मलाइका साइकिलिंग करते-करते अपना बैलेंस खो देती हैं मलाइका की इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन लिखा- हमेशी की तरह ग्रेस के साथ.
काम के मामले में मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर को हालिया रिलीज हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम के साथ देखा गया था। इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर ने संदीप और पिंकी फरार में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने Arjun Kapoor की फोटो शेयर किया, लिखा ”Too Hot”
Arjun Kapoor ने शेयर किया अपनी नई फिल्म “द लेडी किलर” का पोस्टर, Malaika ने किया कमेंट