फैंस का इंतजार हुआ खत्म, शुरू हुई Allu Arjun की ‘Pushpa-2’ की शूटिंग!

0
236
Allu Arjun
शुरू हुई Allu Arjun की ‘Pushpa-2’ की शूटिंग!

Pushpa-2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म का क्रेज आज भी लोगों के मन में बसा हुआ है। फैंस फिल्म के सीक्वल का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहें हैं। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है इस बात की जानकारी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी है।

Pushpa-2 Allu Arjun
‘Pushpa-2’

Pushpa-2 की शुरू हुई शूटिंग

हाल ही में रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूजा का फोटो लगाया फोटो के साथ रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, ‘लेट्स गो’। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं,और पुष्पा 2 के आने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुष्पा की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 का बजट बढ़ा दिया है साथ ही इसे ग्रैंड लेवल पर रिलीज करना चाहते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ‘पुष्पा: द रूल’ की रिलीज डेट नहीं अनाउंस की है।

299971490471979814486963920890769249819735n 1661157592
Pushpa-2

इस फिल्म के बाद से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलैरिटी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई है। पुष्पा 2 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ‘पुष्पा 2’ के लिए पहले ही तीन गाने कंपोज कर चुके हैं और क्योंकि फिल्म को दो भागों में बांटने की योजना नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक ये भी पता चला हैं कि, पुष्पा के दूसरे पार्ट में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की जगह दिशा पाटनी (Disha Patani) आइटम सॅान्ग में नजर आएंगी। हालांकि अभी इस बारे में ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:

Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

क्या आपने Kapil Sharma का नया लुक देखा? जिसे देख फैंस बोले- कौन है ये बंदा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here