Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें पूरा मामला

अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक सोशल एक्टिविस्ट ने FIR दर्ज कराई है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है।

0
253
Allu Arjun
Allu Arjun के खिलाफ दर्ज हुई FIR

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों पुष्पा फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन के खिलाफ एक सोशल एक्टिविस्ट ने FIR दर्ज कराई है। इस खबर को सुनकर फैंस को बड़ा झटका लगा है।

Allu Arjun के खिलाफ ऐड में गलत जानकारी देने का लगा आरोप

अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि उन्होंने एक ऐड में गलत जानकारियां दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट कोठा उपेंद्र रेड्डी ने अंबरपेट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, अल्लू अर्जुन ने एक एजुकेशन इंस्टीट्यूट के लिए ऐड किया था जिसमें उन्होंने भ्रामक और गलत जानकारियां दी। इतना ही नहीं कोठा उपेंद्र रेड्डी का ये भी दावा है कि विज्ञापन पर अल्लू अर्जुन का चेहरा इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Allu Arjun
Allu Arjun

आपको बता दें ऐसा पहली बार नही हुआ है जब अल्लू किसी विवाद में फंसे हो। इससे पहले अल्लू अर्जुन एक फूड डिलिवरी ऐप के ऐड करने के लिए विवादों में आ चुके हैं। इस बीच अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट का बात करें तो, वो जल्द ही पुष्पा-2 में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 2 जुलाई (Pushpa-2 Film Shooting) से फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरु हो जाएगी। 

Allu Arjun 1200 2

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी की पुष्पा के सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 300 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद वह अभी तक की सबसे बड़ी फिल्मों के रुप में शुमार हो गई हैं। इस फिल्म के बाद से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पॉपुलैरिटी पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें:

Pushpa की ताबड़तोड़ कमाई के बाद, Allu Arjun इस दिन से शुरू करेंगे ‘Pushpa-2’ की शूटिंग

‘Vikram Veda’ की शूटिंग हुई पूरी, Hrithik Roshan ने शेयर किया लुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here