दिग्गज अभिनेता Ramesh Deo का 93 साल की उम्र में निधन, अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा संग किया था काम

0
609
Ramesh Deo
दिग्गज अभिनेता Ramesh Deo का 93 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रमेश देव (Ramesh Deo) का 93 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक्टर रमेश देव ने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल (Kokilaben Ambani Hospital) में आखिरी सांस ली। इस खबर से पूरे सिनेमाजगत में शोक की लहर है। रमेश देव ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिवाना बना दिया था वहीं उनका ऐसे अचानक चले जाना पूरे सिनेमा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हैं।

अभिनेता Ramesh Deo का हार्ट अटैक से निधन

रमेश देव ने अपने करियर की शुरुआत 1950 में की थी उनका जन्म 30 जनवरी को महाराष्ट्र हुआ था और रमेश ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया था। उन्होंने अपने करियर में लगभग 285 फिल्मों में काम किया है और 30 मराठी नाटकों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े ऐड में भी काम किया था।

Ramesh Deo
Ramesh Deo

गौरतलब है कि रमेश देव (Ramesh Deo) को कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। रमेश देव बेहद प्यारे इंसान थे उनके हंसमुख मिजाज ने लोगों को दिवाना बना दिया था। आज भले वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेगी।

आपको बता दें कि रमेश देव ने अपनी पत्नी के साथ भी कई फिल्में कीं थी। 1962 में उन्होंने फिल्म वरदक्षिणा’ में साथ काम किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और फिर उन्होंने शादी कर ली थी। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here