देश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। बॅालीवुड में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैं। पिछले कुछ महीनों में कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आए है वहीं अब एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। दोनों पॉजिटिव आने के बाद क्वारनटीन हो गए हैं साथ ही उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।

Arjun Kapoor हुए कोरोना पॅाजिटिव
हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ क्रिसमस पार्टी मनाने गए थे। पार्टी में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर भी थीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही करीना और अमृता की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
Arjun Kapoor को पहले भी 2020 में कोरोना हुआ था वहीं एक साल बाद फिर वह कोरोना की चपेट में आ गए है। अर्जुन कपूर के साथ रिया कपूर, करण बुलानी, अंशुला कपूर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जब उन्हें पहली बार कोरोना हुआ था तो उन्होंने इस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था “आप सभी को मै सूचित कर रहा हूं कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह पर घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में रहूंगा”।
काम की बात करे तो मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ जज के रूप में देखा गया था। वहीं अर्जुन कपूर को हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और यामी गौतम के साथ देखा गया था। इस साल की शुरुआत में अर्जुन कपूर ने संदीप और पिंकी फरार में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया।
यह भी पढ़ें:
- मालदीव में Malaika Arora की साइकिलिंग स्किल्स को लेकर Arjun Kapoor ने किया टीज, देखें वीडियो
- Janhvi Kapoor ने बिग बॉस पूजा मिश्रा के वायरल फाइट वीडियो को किया रीक्रिएट, Arjun Kapoor ने किया कमेंट