Uttarakhand Election 2022: BJP ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, किए ये वादें

0
336
Uttarakhand Election 2022
Uttarakhand Election 2022

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने घोषणा पत्र को उत्तराखंड की दृष्टि नाम दिया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए देवभूमि की जनता से बड़ा वादा किया है। उन्होंने संगठित मजदूरों और गरीबों को 6 हजार रुपए तक की पेंशन और 5 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान से लेकर किसानों के लिए वादा किया है।

Uttarakhand Election 2022: क्या है खास?

Uttarakhand Election 2022
Uttarakhand Election 2022
  1. 50 हजार सरकारी नौकरी देने का वादा।
  2. 24 हजार नौकरियां सत्ता में लौटते ही दी जाएंगी।
  3. प्रदेश के हर जिले में तीन सितारा दो होटलों का निर्माण किया जाएगा।
  4. बेरोजगारों के लिए मुख्यमंत्री प्रशिक्षु योजना शुरू किया जाएगा। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को एक साल तक तीन हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे। यह केंद्र से मिलने वाली राशि के अतरिक्त होगी।
  5. सड़कों पर बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि पेड़ काटे नहीं जाएंगे ट्रांसप्लाट किए जाएंगे।
  6. उत्तराखंड के युवाओं को ट्री प्लांटेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
  7. असंगठित मजदूरों और गरीबों को 6 हजार रुपए तक की पेंशन और 5 लाख रुपए का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
  8. जीरो टॉलरेंस ऑफ ड्रग्स की नीति को लागू करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
  9. लव जिहाद के कानून में संशोधन कर उसे कठोर बनाया जाएगा। दोषियों को दस साल की सजा का प्रावधान होगा।
  10. राज्य के सभी गांवों को 4G/5G मोबाइल नेटवर्क एवं हाईस्पीड ब्रॉड बैंड एवं फाइबर इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।
  11. हर जिले के एक अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कनवर्ट किया जाएगा।
  12. पूर्व सैनिकों को आसान लोन देने के लिए जनरल बिपिन रावत पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के अंतर्गत ₹5 लाख रुपए तक के लोन पर 50% तक गारंटी कवर दिया जाएगा।
  13. हिमा प्रहरी योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के पूर्व सैनिकों और युवाओं को सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।
Uttarakhand MAP
  1. भूमि पर अवैध कब्जा होने के कारण हो रहे भू एवं जनसांख्यकीय परिवर्तन से संबंधित विषयों की जांच और समाधान के लिए हर जिले में एक अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा।
  2. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 5 लाख तक की बीमा योजना लागू की जाएगी।
  3. 45 नए स्पॉट टूरिज्म प्लेस के रूप में विकसित होंगे।
  4. केंद्र की नई शिक्षा नीति को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा।
  5. साहसिक टूरिज्म के लिए प्रमोशन बोर्ड बनाया जाएगा।
  6. बुनियादी ढांचे में रोपवे जैसी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा।
  7. 190 से बढ़ाकर जन औषधि केंद्र बढ़ाकर 400तक किए जाएंगे।
  8. सचल चिकित्सालय होगा, मोबाइल अस्पताल का वादा।
  9. हेल्थ सेक्टर में हर जिले में मेडिकल कॉलेज की तैयारी है।
  10. बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 3 हजार हर महीने देने का वादा।
  11. गरीब महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर फ्री मिलेंगे।
  12. हरिद्वार के लिए मिशन मायापुरी चलाया जाएगा, मंदिरों का सौंद्रीयकर्ण किया जाएगा।
  13. कुमाऊ के सभी मंदिरों के लिए मानस मंदिर माला योजना बनेगी।
  14. किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले पैसे के अलावा, राज्य सरकार छह हजार रुपए देगी यानी कुल 12 हजार की राशि दी जाएगी।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here