Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद, ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में वापसी की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि शुक्रवार शाम को ओम प्रकाश राजभर ने कथित तौर पर भाजपा नेताओं अमित शाह, सुनील बंसल और धर्मेंद्र प्रधान से लगभग एक घंटे तक मुलाकात की। एसबीएसपी फिर से भाजपा के गठबंधन में शामिल होगी या नहीं, इस पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
Om Prakash Rajbhar ने सपा के साथ गठबंधन में लड़ा चुनाव
इसके बाद एसबीएसपी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा। अब चुनाव में भाजपा के बहुमत से जीतकर उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने के बाद कहा जा रहा है कि एसबीएसपी की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में वापसी की संभावना है। उन्हें मंत्री पद भी मिल सकता है।

बता दें कि राज्य के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली एसबीएसपी ने 2017 का चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ा था। ओम प्रकाश राजभर ने 2019 तक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्री के रूप में भी काम किया था। बाद में राजभर को भाजपा गठबंधन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर बर्खास्त कर दिया था।
संबंधित खबरें…
- Om Prakash Rajbhar क्या जीत पाएंगे जहूराबाद की लड़ाई?,जानिए इस सीट का गणित
- Om Prakash Rajbhar का चुनावी वादा, सरकार बनी तो ट्रेनों का भी काटेंगे चालान, बाइक पर 3 सवारी वाले यात्री को करेंगे चालान मुक्त
- UP Election 2022: बोले Om Prakash Rajbhar,’जब तक भाजपा की विदाई नहीं, तब तक कोई ढ़िलाई नहीं’