UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव (UP Election 2022) को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए एग्जिट पोल पर पाबंदी लगा दी है। ये प्रतिबंध 10 फरवरी से सात मार्च तक जारी रहने वाला है। प्रिंट या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं चलाया जाएगा। यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जारी बयान में कहा कहा है कि एग्जिट पोल पर फरवरी 10 सुबह सात बजे से मार्च 7 को शाम साढ़े छह बजे तक बैन रहने वाला है। ना तो एग्जिट पोल प्रिंट मीडिया के जरिए छापा जाएगा और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसे दिखाने की इजाजत रहेगी। जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा, उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
UP Election 2022: भागीदारी संकल्प मोर्चा में रहकर यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM

AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का कहना है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत उनकी पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा, ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा के तहत सभी दलों ने फैसला किया कि बाबू सिंह कुशवाहा हमारे संयोजक होंगे। अगर हम जीतते हैं तो वह पहले 2.5 साल हमारे मुख्यमंत्री होंगे और बाकी 2.5 साल हमारे पास दलित सीएम होंगे; 3 डिप्टी सीएम होंगे-एक मुस्लिम समुदाय से और 2 पिछड़े समुदायों से।”
Amit Shah बोले- माफिया या तो यूपी छोड़ गया या जेल में है या अखिलेश की प्रत्याशी सूची में है

Amit Shah: यूपी के सहारनपुर में अमित शाह (Amit Shah) ने एक रैली के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अखिलेश यादव ने सारे माफियों को टिकट देने का काम किया है। अमित शाह ने कहा कि आपने दो तिहाई बहुमत दिया, BJP ने योगी जी को CM बनाया और पलायन कराने वाला माफिया आज उत्तर प्रदेश से पलायन कर गया। माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़ गया है या जेल में है या अखिलेश की प्रत्याशी सूची में है।
UP Election 2022 के लिए Samajwadi Party ने किए हैं 13 बड़े वादे

UP Election 2022: Akhilesh Yadav की Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए इस बार पूरा जोर लगा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP समेत छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। चुनाव के मद्देनजर Akhilesh Yadav लगातार योगी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साध रहे हैं और सरकार बनाने के लिए लोगों से बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। अगामी यूपी चुनाव के लिए सपा ने अपने संकल्प पत्र में कई वादे किए हैं।
संबंधित खबरेंं…