UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के चुनाव में आज 2 करोड़ से अधिक मतदाता 586 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य के पश्चिमी हिस्से में अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर के 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। बता दें कि इससे पहले 2017 में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 55 में से 38 सीटों पर जीत हासिल की थी, समाजवादी पार्टी को 13 और कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को दो-दो सीटें मिली थीं।
UP Election 2022: मुख्तार अब्बास नकवी ने किया मतदान
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दूसरे चरण के मतदान के लिए रामपुर में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े हैं।

रामपुर के दूसरे चरण के मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। तस्वीरें गन्ना विकास बूथ अमरोहा से हैं, जहां लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं।


तस्वीरें बरेली के दमखोड़ा गावं के ‘धनी राम इंटर कॉलेज’ की हैं। इस दौरान लोग लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए दिखाई दिए।

चुनाव अधिकारियों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर में मतदान केंद्र संख्या 374 पर मॉक पोल किया

उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने शाहजहांपुर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है।

संबंधित खबरें…
- UP Election 2022: दूसरे चरण का मतदान जारी, PM Narendra Modi बोले- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम
- UP Election 2022: देश भर में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में शिवसेना, Sanjay Raut ने दी जानकारी
- UP Election 2022: Amit Shah का बरेली दौरा आज, BJP के चुनावी अभियान को देंगे धार