Lata Mangeshkar: Uttar Pradesh में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। राज्य की सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए BJP पूरा जोर लगा रही है। शुक्रवार को पार्टी ने घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी ने लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर सम्मान व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र जारी नहीं करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को Gorakhpur में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा था कि, ”भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही है। प्रदेश के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ 6 फरवरी को जारी किया जाएगा।” पर लता दीदी के सम्मान में अगले दो दिन तक घोषणा पत्र जारी नहीं करने का निर्णय लिया है।
Lata Mangeshkar को PM Narendra Modi ने किया याद

इसके साथ पीएम मोदी ने गोवा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए होने वाली जनसभा को भी रद्द कर दिया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जन चौपाल में लता मंगेशकर को याद करते हुए कहा कि एक बहुत दुखद खबर सामने आई है। हमारी लता दीदी आज हमें छोड़ कर चली गईं। ईश्वर में वीलीन हो गईं। कल ही वसंत पंचमी का पर्व था। हम माता की पूजा कर रहे थे। सुर की देवी से हमने काफी कुछ सीखा है। अब वो ब्रह्मलोक की यात्रा पर निकल गईं हैं।
सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही तिरंगा झंडा आधा झुका रहेगा। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। लता मंगेशकर के निधन पर देश और बॉलीवुड गम में डूबा हुआ है।
Lata Mangeshkar का शिवाजी पार्क में किया जाएगा अंतिम संस्कार

पीएम मोदी भी गमजदा हैं। वे दीदी के अंतिम दर्शन के लिए आज मुंबई के लिए रवाना होंगे। लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर उनके घर ‘प्रभु कुंज’ से हाजी अली जंक्शन, वर्ली नाका होते हुए सिद्धिविनायक होते हुए शिवाजी पार्क लाया जाएगा।
बता दें कि संगीत की दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती रहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 की सुबह 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संबंधित खबरें:
- APN News Live Update: Lata Mangeshkar की अंतिम विदाई रजकीय सम्मान के साथ की जाएगी, दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित…पढ़ें 2 बजे तक की सभी बड़ी खबरें
- जब Lata Mangeshkar का ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गाना सुन Pandit Nehru की आखों में आ गए थे आंसू