Dimple Yadav Campaign: शुक्रवार को सपा नेता डिंपल यादव ने पीएम मोदी की EVM वाली टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा है कि अगर किसी को कुछ संदेह है तो क्या उसे बोलने का अधिकार नहीं है? यह लोकतंत्र है और अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ कोई समस्या है, तो उन्हें यह कहने का अधिकार है। बता दें कि एक रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि जैसे ही वे ईवीएम को दोष देना शुरू करते हैं, समझ लें कि परिवारवादियों का खेल खत्म हो गया है।
सपा की सरकार बनने पर बेटियों की शिक्षा होगी मुफ्त: Dimple Yadav
कौशाम्बी में रैली करते हुए पूर्व सांसद Dimple Yadav ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस में महिला इकाई का गठन होगा, बेटियों की केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी। काले कानूनों के खिलाफ संघर्ष में 700 किसानों ने अपनी जान खोई है। आज जाग-जाग कर किसानों को फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। भाजपा राज में नौकरी हो गई बंद और देंगे भी तो संविदा पर। युवाओं को ऐसी सरकार नहीं चाहिए।

साथ ही फ्री सिलेंडर का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि सरसों का तेल आज कितना महंगा हो गया है। सिलेंडर कितना महंगा हो गया है। सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन सिलेंडर फ्री मिलेंगे। वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा कि जिसके पास परिवार नहीं है, जिसकी बेटी नहीं है। वो क्या समझेगा कि बेटियों पर क्या गुजरती होगी।
भाजपा ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया: Jaya Bachchan

कौशांबी में सपा की राज्यसभा सांसद Jaya Bachchan ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जया बच्चन ने कहा कि यूपी की सत्ता में जो लोग बैठे हैं वो कहते हैं कि सपा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया। मैं राज्यसभा में 15 साल से हूं भाजपा के लोग जब विपक्ष में थे तब भी महिलाओं के लिए आवाज नहीं उठाई और जब सरकार में हैं तब भी कुछ नहीं कहा।
यह भी पढ़ें: