Akhilesh Yadav मैनपुरी की करहल सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

0
352
UP Election Result Reaction
UP Election Result Reaction

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव अपने पिता और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की संसदीय सीट मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और इस सीट से चुनाव लड़ने से आस-पास की कई सीटों पर असर हो सकता है। वहीं अखिलेश यादव ने आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि जहां भी पार्टी कहेगी मैं वहां से चुनाव लड़ूंगा।

Akhilesh Yadav करहल से लड़ सकते हैं पहला विधानसभा चुनाव

Akhilesh Yadav, UP Election 2022
Akhilesh Yadav

विदित हो कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि अगर अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो ये उनके सियासी करियर का पहला विधानसभा चुनाव होगा क्योंकि राज्य में 2012 में सीएम बनने के बाद वह विधान परिषद के जरिए सदन में पहुंचे थे और राज्य के सीएम बने थे।

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

समाजवादी पार्टी की रणनीति के तहत तीसरे चरण में चुनाव लड़ने के बाद अखिलेश यादव आसानी से अन्य चरणों के लिए प्रचार कर सकेंगे। वहीं अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा कि आजमगढ़ की जनता से अनुमति लेने के बाद ही लड़ेंगे क्योंकि आजमगढ़ की जनता ने ही उन्हें सांसद बनाया है।

s3.india.com/wp-content/uploads/2019/04/Samajwa...

करहल विधानसभा सीट अखिलेश यादव के लिए सुरक्षित है और सपा यहां से नौ बार चुनाव जीत चुकी है। इस सीट पर चुनाव लड़ने से कानपुर और आगरा मंडल की कई सीटों के साथ ही फिरोजाबाद, एटा, औरैया, इटावा, कन्नौज समेत कई सीटों पर असर हो सकती है क्योंकि ये जिले एसपी के गढ़ माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here