Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पंजाब में एक रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक बहुत बड़ी चूक हो गई है, कांग्रेस ने थोड़ी भी समझदारी बरती होती तो आज करतारपुर साहिब भारत में ही होता। ननकाना साहिब गुरु नानक देव जी का जन्मस्थान जो पाकिस्तान में है और शरीर छोड़ने का स्थान करतारपुर साहिब वह भी पाकिस्तान में है। यह सिर्फ 3-4 किमी ही दूर है। अगर थोड़ा और प्रयत्न किया गया होता तो करतारपुर साहिब आज भारत में होता। अगर बंटवारे के दौरान कांग्रेस ने थोड़ी भी समझदारी बरती होती तो आज करतारपुर साहिब भारत का हिस्सा होता।

Rajnath Singh: पंजाब के सीएम कहते हैं पंजाब में भइये नहीं आएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कहते हैं कि पंजाब में भइये नहीं आएंगे। उन्होंने पूछा कि क्या गुरुनानक देव जी ने ऐसा संदेश दिया था? कांग्रेस बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब चन्नी भइयों के पंजाब में नहीं आने देंगे का बयान दे रहे थे तब प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) तालियां बजा रही थीं। कांग्रेस को अगर सत्ता पाने के लिए देश भी तोड़ना पड़ेगा तो वह उसके लिए भी तैयार है। कांग्रेस तो सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान के साथ सुर में सुर मिलाती है।

कांग्रेस ने देश को लूटा है। हमारी सरकार आने के बाद भारत का सम्मान देश विदेश में बढ़ा है। कोरोना पर भी भारत ने नियंत्रण किया। इसकी चर्चा पूरे विश्व में है। कांग्रेस की हर सरकार पर भ्रष्ट के आरोप लगे, पर भाजपा की किसी सरकार पर नहीं। भ्रष्टाचार को भाजपा ही रोक सकती है।
संबंधित खबरें:
- PM Modi ने पठानकोठ में रैली को संबोधित करते हुए Congress और AAP पर बोला हमला, कहा-दोनों पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं
- PM Modi बोले, ”कांग्रेस एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती है, AAP सत्ता के लिए अलगाववादियों से भी हाथ मिलाने को तैयार”