Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा ने पंजाब के पूर्व सीएम पर कसा तंज कहा- कैप्टन पंजाब से नहीं दिल्ली से चल रहे थे, इसलिए हमने उन्हें पंजाब से ही बदल डाला

0
268
Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

Punjab Election 2022: कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। यूपी के प्रचार की कमान संभालने के बाद अब प्रियंका गांधी पंजाब में अपना दमखम दिखाने उतर गई हैं। वह कोटकपूरा में जनसभा के संबोधन के बाद, धुरी में महिलाओं से संवाद करेंगी। उसके बाद 3:45 पर वह डेरा बस्सी में डोर टू डोर अभियान में हिस्सा लेने वाली हैं। डेराबस्सी में रोड शो करेंगी फिर 6 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली वापस लौटेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Narendra Modi ) की पंजाब में होने वाली रैलियों से एक दिन पहले कोटकपूरा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली आज कोटकपूरा के नई अनाज मंडी में हो रही है। बता दें कि कोटकपूरा को कांग्रेस के लिए मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।

सबसे पहले आज पंजाब के कोटकपूरा में Priyanka Gandhi ‘नवी सोच नवा पंजाब’ रैली को संबोधित करने पहुंचीं। प्रचार के दौरान प्रियंका ने जमकर पंजाब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब से न चलकर दिल्ली से चल रहे थे, इसलिए पार्टी ने उन्हें बदल डाला। प्रियंका गांधी अपने बयान में भाजपा पर इशाऱा कर रहीं थी कि कैप्टन अमरिंदर केंद्र सरकार यानी भाजपा के इशारों पर चल रहे थें। इसलिए ही पार्टी ने पंजाब की सरकार चलाने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी को चुना

Punjab Election 2022
Amarinder Singh

Punjab Election 2022: भाजपा और AAP केवल विज्ञापन में है

प्रियंका ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी विज्ञापन की राजनीति करते है, इससे आपका भला नहीं होने वाला है। पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए जो कि पंजाब के भविष्य की बेहतरी के लिए काम करे। पंजाब में चन्नी लगातार काम कर रहे हैं। वह तीन से चार बजे रात तक काम करते रहते हैं। आप सभी को पंजाब की मजबूती के लिए चन्नी को एक मौका देना चाहिए।

Punjab Election 2022
Punjab Election 2022

Priyanka Gandhi Vadra ने कहा कि पंजाब में एक ओर राजनीतिक दल है जो दिल्ली से आया है, उसे आप पहचान रहे होंगे। वह दिल्ली का मॉडल पंजाब में दिखा रहा है। एक बार पहले भी इसी तरह का मॉडल देश में आया था जो गुजरात का था, वह फेल रहा, गुजरात माडल तो केवल विज्ञापनों में ही है। दिल्ली की असलियत भी आप सभी जानते हैं, आम आदमी पार्टी के नेता तो खुद यह कहते हैं कि वह भाजपा से बड़े भाजपा है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here