Chandigarh Municipal Corporation Election में AAP की जीत पर बोले Kejriwal- ”इस बार Punjab बदलाव के लिए तैयार है”

0
770
Assembly Election Result 2022
Assembly Election Result 2022

Chandigarh Municipal Corporation Election में मिली सफलता से आम आदमी पार्टी बहुत ज्यादा उत्साहित है। जीत पर AAP प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने भी हर्ष व्यक्त किया है। चुनाव परिणाम पर अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।”

बता दें कि Chandigarh Municipal Corporation Election की मतगणना हो चुकी है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार परिणामों में आम आदमी पार्टी को 14 वार्डों में जीत मिली है। वहीं बीजेपी के प्रदर्शन की बात करें तो उसने 12 वार्डों में परचम लहराया है। चुनाव में कांग्रेस ने 8 वार्डों में सफलता प्राप्‍त की है। वहीं शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ एक ही वार्ड में जीत मिली है।

Chandigarh Municipal Corporation Election

Chandigarh Municipal Corporation Election में AAP Candidate ने BJP के Mayor को हराया

चंडीगढ़ के चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी का चंडीगढ़ में यह पहला नगर निगम चुनाव था। AAP उम्मीदवार ने चंडीगढ़ के मौजूदा मेयर और BJP नेता रवि शर्मा को हरा दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बीजेपी के दो पूर्व मेयर और BJYM के प्रदेश अध्यक्ष को भी हराया है। Chandigarh Municipal Corporation Election में मिली जीत पर विधायक Raghav Chadha ने कहा, ”चंडीगढ़ निगम चुनाव के नतीजे पंजाब विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है।”

raghav-chadha-
Raghav Chadha

संबंधित खबरें: Digvijaya Singh ने कहा- जींस पहनने वाली लड़कियां PM Modi को नहीं करती हैं पसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here