एक Footballer कैसे बना Manipur का 12वां मुख्यमंत्री, जानें N. Biren Singh की पूरी कहानी

0
600
N. Biren Singh

N. Biren Singh: 28 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक 2 चरणों में Manipur Legislative Assembly के चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में मणिपुर में N. Biren Singh के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी पूरी मजबूती के साथ लड़ रही है और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हेइंगांग सीट से मैदान में उतरे हैं।

N. Biren Singh
N. Biren Singh

फुटबॉलर के तौर पर N. Biren Singh ने शुरू किया था करियर

N. Biren Singh ने अपने करियर की शुरुआत एक फुटबॉलर के रूप में की थी और उन्‍होंने कई घरेलू प्रतियोगिताएं खेलीं हैं। चुस्त-दुरुस्त होने के कारण उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हो गया था। हालांकि उन्होंने जल्‍द ही बीएसएफ से इस्तीफा देकर पत्रकारिता की ओर रुख किया था। जिसके बाद उन्होंने 1992 में स्थानीय समाचार पत्र नाहरोलगी थौडांग (Naharolgi Thoudang) शुरू किया था। बता दें कि उन्‍होंने Journalism में बिना किसी Training और Experience के बावजूद समाचार पत्र निकाला था।

2002 में पहली बार विधानसभा पहुंंचे

राजनीति में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में DRPP के टिकट पर Heingang विधानसभा से चुनाव जीतकर की थी। हालांकि बाद में वो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें May 2003 में मणिपुर सरकार में मंत्री बनाया गया था। 2007 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी थी। जिसके बाद वो एक बार फिर राज्य सरकार में मंत्री बने थे। 2012 के चुनाव में लगातार तीसरी बार Heingang विधानसभा सीट से विजय हासिल करने के बाद राज्‍य की राजनीति में उनका कद ऊंचा हो गया था।

2016 में छोड़ी कांग्रेस

N. Biren Singh
N. Biren Singh

अक्टूबर 2016 में बीरेन सिंह ने अपने बगावती तेवर दिखाये और मणिपुर के तत्कालीन मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विद्रोह किया था। जिसके बाद बीरेन ने मणिपुर विधान सभा और मणिपुर प्रदेश कांग्रेस समिति से इस्तीफा दे दिया था।

2017 के चुनाव से पहले उठाया था बीजेपी का झंडा

17 अक्टूबर 2016 को बीरेन सिंह के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्‍हें मणिपुर प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का प्रवक्ता और सह-संयोजक बनाया था। 2017 के मणिपुर विधानसभा चुनाव में उन्होंने हेइंगांग विधानसभा सीट से दावेदारी पेश करते हुए लगातार चौथी बार जीत हासिल की थी।

N. Biren Singh
N. Biren Singh

चुनाव के बाद बीजेपी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी, नागा पीपुल्स फ्रंट और लोक जनशक्ति पार्टी के साथ गठबंधन करके राज्‍य में पहली बार अपनी सरकार बनाई थी और 5 साल तक बीरेन सिंह ने इस सरकार का नेतृत्‍व किया है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here