Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। प्रधानमंत्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। पीएम का चुनावी राज्य में करीब 8 कार्यक्रम तय है। सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद, पीएम सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाद में स्थानों को अंतिम रूप दिया गया है। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ में जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हम पुराने सारे रिकॅार्ड तोड़ेंगे। गुजरात का आशीर्वाद मुझे हमेशा मिला है। गुजरात के बारे में बहुत कुछ कहा जाता था। लोग कहते थे कि गुजरात कुछ नहीं कर सकता है, कोई प्रगति नहीं कर सकता है, इन सभी धारणाओं पर गुजरात की सरकार ने विराम लगा दिया है।
हमें फिर से सेवा का मौका दें- PM Modi
उन्होंने आगे कहा, “आप से अपील है हर पोलिंग बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास किया है। एक के बाद एक इस तरह की योजनाएं चलाई। पर्यटन विभाग में गुजरात आगे बढ़ा। शिक्षा विभाग आगे बढ़ा। कई विकास की योजनाएं शुरू कीं। गुजरात विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचा। किसानों को हमने आगे बढ़ाया। हमें राज्य में सेवा का फिर मौका दें।

राज्य में दमखम के साथ प्रचार-प्रसार शुरू
बता दें कि गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 89 सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव होना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पीएम ने भाजपा की ओर से कमान संभाल लिया है। इन दिनों पीएम मोदी की गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां होने हैं।
यह भी पढ़ें:
- Gujarat Elections 2022: गुजरात में चुनावी बिगुल बजते ही BJP ने सभी सीटों के लिए तय किए तीन-तीन नाम, जल्द किया जाएगा शॉर्टलिस्ट
- Gujarat Election 2022: गुजरात को लेकर एक्टिव हुई सभी पार्टियां; AAP करेगी सीएम उम्मीदवार का ऐलान, कांग्रेस का है ये प्लान…
- Gujarat Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 20 उम्मीदवारों की सूची, अब तक 73 प्रत्याशियों का एलान