Gujarat Election 2022 Live Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक सभी जरूरी बातें…

0
164
Gujarat Election 2022 Live Updates
Gujarat Election 2022 Live Updates

Gujarat Election 2022 Live Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में करवाया जाएगा।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं।

Gujarat Election 2022 Live Updates….

  • दो चरणों में होंगे मतदान

-1 दिसंबर 2022- पहल चरण।
-5 दिसंबर 2022- दूसरा चरण।
-8 दिसंबर 2022- काउंटिंग और नीतीजे।

  • कुल मतदान केंद्र की संख्या

51,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50% मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

  • कोरोना मरीजों के लिए अलग व्यवस्था

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

  • कब खत्म हो रहा है गुजरात विधानसभा का कार्यकाल?

18 फरवरी 2023 गुजरात विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

  • गुजरात में कुल विधानसभा सीटें?

182 सीटें।

  • गुजरात चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे

भूपेंद्र भाई पटेल (Bhupendrabhai Patel)-  भूपेंद्र भाई पटेल गुजरात में भाजपा के मौजूदा मुख्यमंत्री है।

Bhupendrabhai Patel
Bhupendrabhai Patel

गोपाल इटालिया(Gopal Italia )- अगर आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तोगोपाल इटालिया को पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Gopal Italia
Gopal Italia

जगदीश भाई मोतीजी ठाकोर– जगदीश भाई मोतीजी ठाकोर गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष है। अगर चुनाव में कांग्रेस जीत जाती है तो कांग्रेस की तरफ से सीएम पद की रेस में उन्हें लाया जा सकता है। इसके  अलावा कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल, जिग्नेश मेवानी व कुछ अन्य नेता भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं।

Jagdish Thakor
Jagdish Thakor

बता दें कि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म हो रहा है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं और यहां बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत चाहिए। इससे पहले चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। इसके पहले 2017 में चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने तब 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है।

पेज अपडेट जारी है….

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here