चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी है। हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को होगा। इस चुनाव में एक ही दिन में मतदान संपूर्ण करा लिया जाएगा। वहीं 18 दिसंबर को वोटो की गिनती होगी। खास बात ये है कि हिमाचल प्रदेश चुनाव में ईवीएम के साथ साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त अचल कुमार ज्योति, निर्वाचन आयुक्त ओमप्रकाश रावत और निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तारीखों का ऐलान किया। हालांकि गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान बाद में होगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 16 से 23 अक्टूबर तक नामांकन होंगे।  चुनाव के ऐलान के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्याति ने बताया कि हिमाचल चुनाव में इस बार ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी लगाए जाएंगे। ताकि लोगों को पता चल सके कि उसका वोट किसे गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि चुनाव में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं तो वहीं गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं।  निर्वाचन आयोग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 7,521 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में फोटो वोटर आईडी का इस्तेमाल होगा। बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं। यहां से वीरभद्र सिंह छह बार मुख्यमंत्री रहे हैं। गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल जनवरी के तीसरे सप्ताह में पूरा होने वाला है। गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी जल्द कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here