डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन

अब ऐसा नहीं होगा। राज्य में सभी मतदाता घर बैठे ऑनलाइन अपने पोलिंग बूथ की जानकारी पा सकते हैं।

0
72
Gujarat Election: डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन
Gujarat Election: डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पहले चरण के मतदान में मात्र कुछ ही घंटे और बाकी हैं। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ सभी मतदाता चुनाव में अपना मतदान करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कई बार चुनावों में ये देखा जाता है कि वोट देने के लिए मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मतदाताओं को किस पोलिंग बूथ में मत देना है इसके बारे में उन्हें पता नहीं होता है। इस कारण से कई मतदाता अपना कीमती वोट नहीं दे पातें। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। राज्य में सभी मतदाता घर बैठे ऑनलाइन अपने पोलिंग बूथ की जानकारी पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Gujarat Election: डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन
Gujarat Elections 2022:

Gujarat Election: इन स्टेप के जरिए पता करें मतदान केंद्र की जानकारी

  • मतदाताओं को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ जानने के लिए सबसे पहले भारतीय चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से आप पोलिंग बूथ की सारी जानकारी ले सकते हैं।
  • चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर्स को अपने राज्य का नाम दाखिल कर सर्च बार पर क्लिक करना होगा।
  • वेबसाइट पर राज्य का नाम डालने के बाद यूजर्स के सामने अपने राज्य के चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर का पेज खपल जाएगा। उस पेज पर जाने के बाद यूजर्स को पोलिंग बूथ की सूची पर क्लिक करना होगा।
Gujarat Election: डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन
Gujarat Election: डालना चाहते हैं वोट, पता नहीं पोलिंग बूथ? जानिए किस तरह चेक करें अपना पोलिंग स्टेशन
  • पोलिंग बूथ की सूची पर जाने के बाद यूजर्स के सामने एक नया टेब खुल जाएगा। जहां उपयोगकर्ताओं को अपनी कुछ जानकारी भरनी होगी।
  • नए पोर्टल पर जाने के बाद यूजर्स के सामने जिला और विधानसभा के कॉलम दिखाए देंगे। इसके बाद यूजर्स को दोनों कॉलम में जाकर अपना जिला और निर्वाचन क्षेत्र दर्ज कराना होगा।
  • मतदाता जब अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनकर सबमिट पर क्लिक करेंगे तो यूजर्स के सामने अपने नजदीकी और दूर के भी पोलिंग बूथ की सूची आ जाएगी। उस सूची में सभी मतदाता यह जान सकेंगे कि किस क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन पर कहां वोट कर सकते हैं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here