SSC CGL-2022 के नोटिफिकेशन जारी, निकली बंपर भर्तियां, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भरे फॉर्म

SSC CGL- 2022 के लिए एप्लीकेशन विंडो 8 अक्टूबर 2022 को रात 11 बजे बंद कर दी जाएगी। इसके बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

0
173
SSC CGL-2022 के नोटिफिकेशन जारी, निकली बंपर भर्तियां, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भरे फॉर्म
SSC CGL-2022 के नोटिफिकेशन जारी, निकली बंपर भर्तियां, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भरे फॉर्म

SSC CGL-2022: भारत सरकार के विभागों में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइन ग्रेजुएट लेवल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.nic.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक SSC CGL Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल लगभग 20000 पदों को भरा जाएगा।

SSC CGL-2022 के नोटिफिकेशन जारी, निकली बंपर भर्तियां, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भरे फॉर्म
SSC CGL-2022

SSC CGL-2022: आवेदन करने की तारीख

SSC CGL- 2022 के लिए एप्लीकेशन विंडो 8 अक्टूबर 2022 को रात 11 बजे बंद कर दी जाएगी। इसके बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर आप इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपकी उम्र 1 जनवरी 2022 तक कम से कम 18 से 20 साल और अधिकतम 30 से 32 साल होनी चाहिए. उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट दी जाएगी। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में जिन उम्मीदवारों का चयन हो जाएगा उन्हें वेतन के रूप में 47,600 से 1,51,100 रुपये दिए जाएंगे।

SSC CGL-2022: ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आप SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करें और अगर आप पहली बार अप्लाई कर रहे हैं तो सबसे पहले साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब Apply Now Button-SSC CGL पर क्लिक करें।
  • यहां SSC CGL परीक्षा टैब पर जाएं और Apply Now बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। फॉर्म में मांगी गयी सभी जरूरी जानकारी को ध्यान से भरें।
  • SSC मानदंडों के हिसाब के फोटोग्राफ और सिग्रेचर करके फॉर्म अपलोड करें।

SSC CGL-2022: SSC CGL-2022 के लिए योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

SSC CGL-2022 के नोटिफिकेशन जारी, निकली बंपर भर्तियां, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भरे फॉर्म
SSC CGL-2022

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। फाइनल ईयर के छात्र भी पात्र हैं। इसके लिए 3 टियर में परीक्षा होगी। टीयर-1 में कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जो 200 नंबर की होगी। इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 25 सवाल पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस से 25 सवाल पूछे जाएंगे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा इंग्लिश लेंगुएज से 25 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में पूछा जाने वाला हर सवाल 2 नंबर का होगा। टीयर-2 में सफल अभ्यर्थियों को टीयर-2 की परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here