School Reopen: इन राज्‍यों में फरवरी से खुल रहे हैं Educational Institution, देखें लिस्‍ट

0
260
Delhi High Court
Delhi High Court: दिल्ली के स्कूलों में क्लास 8 में स्वास्थ्य और योग विज्ञान को शामिल करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

School Reopen: भारत में कोविड -19 मामलों में गिरावट देखी जा रही है और केस कम होने के चलते कई राज्य सरकारों ने फरवरी से शिक्षण संस्थानों को फिर से खोलने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले महीने कोविड -19 मामलों में अचानक वृद्धि और Omicron के खतरे के कारण कई राज्‍यों में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए थे। नीचे उन राज्यों की सूची दी गई है जिन्होंने फरवरी से स्कूल और कॉलेज को फिर से खोलने का फैसला किया है।

इन राज्‍यों में School Reopen

West Bengal

West Bengal Update

पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार ने 3 फरवरी से कक्षा 8वीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, बाकी कक्षाओं को अभी ऑनलाइन मोड में ही चलाया जाएगा। CM Mamata Banerjee ने बताया कि राज्य के सभी College और Polytechnic Institute को भी 3 फरवरी से खोलने की अनुमति दे दी गई है।

Karnataka

आज से Bangalore में सभी स्कूलों, कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति है। शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा था कि फरवरी से प्रदेश में सभी कक्षाएं चालू रहेंगी। साथ ही सभी को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का सख्‍ती से पालन करना होगा।

Rajasthan School Reopen
School Reopen

Tripura

त्रिपुरा में कल से प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं। इससे पहले राज्य में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 7 तक के स्‍कूल 30 जनवरी 2022 तक बंद कर दिए गए थे। हालांकि कक्षा 8वीं से 12वीं तक की कक्षाएं कोविड -19 के सख्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खोली गई थीं।

Tamil Nadu

तमिलनाडु में 1-12 कक्षाओं के स्कूल और साथ ही विश्वविद्यालय 1 फरवरी 2022 से खुल गए हैं। हालांकि, राज्य में प्लेस्कूल, UKG और एलकेजी की कक्षाएं बंद रहेंगी। यह घोषणा राज्य सरकार द्वारा 27 जनवरी, 2022 को की गई थी।

178383 school

Rajasthan

राजस्‍थान में भी 10-12वीं कक्षा के स्कूल छात्रों के लिए 1 फरवरी 2022 से फिर से खुल गए हैं। इसके अलावा, कक्षा 6वीं से 9वीं तक के स्‍कूल राज्य में 10 फरवरी 2022 से खुलेंगे।

Harayana

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बताया था कि प्रदेश में 10वीं,11वीं और 12वीं कक्षाएं 1 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएंगी।

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को फिर से स्‍कूल खोलने का फैसला किया है। मंगलवार 1 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। हालांकि कक्षाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू चलेंगी।

Jharkhand School Reopen

Jharkhand

Jharkhand में 1 फरवरी, 2022 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। इस बात की सूचना झारखंड के Education Minister Jagannath Mahto ने शनिवार को दी है। 

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here