OJEE Result 2022: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, यहां से करें चेक; देखें टॉपर्स की लिस्ट

0
150
MHT CET 2022 Result
MHT CET 2022 Result

OJEE Result 2022: Odisha Joint Entrance Examination (OJEE 2022) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। OJEE 2022 का रिजल्ट स्टेट काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन एंड वोकेशनल ट्रेनिंग (SCTE & VT) द्वारा जारी किया गया है। इस परीक्षा में कुल 57,918 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई से 8 जुलाई के बीच ओडिशा के 30 जिलों और कोलकाता, रांची और पटना में कुल 61 केंद्रों पर किया गया था। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है।

ojee
OJEE Result 2022

ऐसे चेक करें OJEE Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “रैंक कार्ड- OJEE 2022” पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • अब आपका OJEE 2022 स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में इसे चेक कर के आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।
JEE Mains 2022 परीक्षा की तारीखों में किया गया बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल, जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड
OJEE 2022

OJEE 2022 टॉपर्स की लिस्ट

  • बी.फार्म – अरूप कुमार पांडा
  • एम.फार्म – सचिन नायक
  • एमबीए – श्रद्धाबिंदा सामंतराय
  • MCA/M.Sc (कंप्यूटर साइंस) – इशांत कुमार नायक
  • एम. टेक (सिविल इंजीनियरिंग) – संजीव प्रधान
  • एम. टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) – पंकज कुमार
  • एम टेक (मैकेनिकल) – राजन महापात्र

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here