NEET PG 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

0
345
NEET 2022 Exam
NEET 2022 Exam

Post Graduation के लिए National Eligibility entrance Test (NEET PG 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो गई है और इसकी आखिरी तारीख 4 फरवरी, 2022 है। NEET PG 2022 से जुड़ी सभी जानकारी इसकी वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जारी कर दी गई है।

NEET MDS

NEET PFG 2022 Registration Eligibility

  • उम्मीदवारों के पास NMC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से जारी एक मान्यता प्राप्त Provisional Certificate या Permanent MBBS Degree होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास MCI या State Medical Council द्वारा जारी किया गया Provisional Certificate या Permanent Registration Certificate होना चाहिए।
  • इच्छुक उम्मीदवारों ने 30 जून, 2022 को या उससे पहले एक साल की Internship पूरी कर ली हो।
up exam e1644063673142

NEET PG 2022 Exam Pattern

NEET PG 2022 परीक्षा 12 मार्च,2022 को आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड 7 मार्च, 2022 को जारी करने की संभावना है। NEET PG, Computer Based Exam होता है जो 3.30 घंटे तक आयोजित किया जाता है जिसमें 200 प्रश्न शामिल होते हैं।

treatment Will be in mountainous areas 421 doctors will be appointed e1644043919119

NEET PG 2022 में कुल सीटें

NEET PG 2022 परीक्षा का आयोजन Masters Of Surgery, Doctor Of Medicine और PG Diploma Courses में प्रवेश के लिए किया जाता है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 10,821 Masters Of Surgery (MS), 19,953 Doctor Of Medicine (MD) और 1,979 PG Diploma सीटों पर 6,102 सरकारी, निजी, Deemed-To-Be विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।

online application

NEET PG 2022 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • चरण-1 सबसे पहले उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • चरण-2 होम पेज पर “New Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण-3 अब अपना “Registration Form” भरें और ‘Register’ करें।
  • चरण-4 इसके बाद अपनी Application Fee का भुगतान करें।
  • चरण-5 अंत में अपने Application Form को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका Print Out निकलवा लें।

यह भी पढ़ें:

NEET-UG Exam में OMR शीट से छेड़छाड़ की जांच की मांग वाली याचिका को SC ने किया खारिज

NEET-PG Counselling 2021 का इंतजार हुआ खत्म, बुधवार से होगी शुरुआत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here