DSSSB Admit Card 2022 जारी, यहां देखें टेस्ट की तारीख और समय

0
215
DSSSB Admit Card 2022
DSSSB Admit Card 2022

DSSSB Admit Card 2022: Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) की ओर से टियर II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जूनियर क्लर्क और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनोलड करें DSSSB Admit Card 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “POST CODE 17/21 and 13/20” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Second Tier PET/ Skill Test/Online Exam’ पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रोल नंबर और पोस्ट का चयन करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • अंत में DSSSB Admit Card 2022 चेक करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
Coffee Tutorial YouTube Thumbnail 2 4

DSSSB 2022 Exam Date

DSSSB टियर II PET/Skill Test के परीक्षा का आयोजन अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। पर्सनल असिस्टेंट के लिए टेस्ट का आयोजन 24 अप्रैल से 18 मई के बीच किया जाएगा। टेस्ट का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट 12 से 12.30 तक आयोजित की जाएगी। जूनियर क्लर्क के टेस्ट का आयोजन 18 मई से 5 जून तक दो शिफ्ट में होगा। इसमें पहला शिफ्ट 09.30 से 11.30 बजे तक होगा और दूसरा शिफ्ट 2 बजे से 2.30 बजे तक होगा।

Screenshot 2022 04 19 121910

Skill Test

पर्सनल असिस्टेंट के लिए उम्मीदवारों की टाइपिंग स्पीड 100 wpm होना चाहिए। वहीं, जूनियर क्लर्क के लिए उम्मीदवारों की इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड 30 Wpm होनी चाहिए और हिन्दी में 25 wpm होनी चाहिए। हिन्दी में उन्हें 40 मिनट और इंग्लिश में 55 मिनट का समय दिया जाएगा।

संबंधित खबरें:

NATA 2022 Phase I की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें Exam Pattern

RSMSSB JE Exam 2022 की तारीखों की हुई घोषणा, मई के पहले सप्ताह में शुरू होगी परीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here