Crime News: मंगेतर ने होने वाले पति को उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला..

डॉक्टर विकास और प्रतिभा दोनों ही बेंगलुरु में पिछले 6 महीने से साथ में रह रहे थे

0
363
Madhya Pradesh News: बिल्ली की वजह से पिता ने दिखाई हैवानियत, 18 साल के बेटे को गला रेतकर उतारा मौत के घाट
Madhya Pradesh News: बिल्ली की वजह से पिता ने दिखाई हैवानियत, 18 साल के बेटे को गला रेतकर उतारा मौत के घाट

Crime News: कर्नाटक पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना का पर्दाफाश किया है। मामला बेंगलुरु में एक डॉक्टर की हत्या का है। मामले में एक युवती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने मंगेतर डॉक्टर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि मामले के एक और आरोपी सुशील ने बीते 10 सितंबर को डॉक्टर को अपने घर बुलाया था। इसके बाद डॉक्टर विकास पर जानलेवा हमला किया गया था। डॉक्टर विकास को गंभीर अवस्था में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि डॉक्टर की 18 सितंबर को मौत हो गई थी। वहीं, मामले की गुत्थी सुलझाने में कर्नाटक पुलिस लगी हुई थी।

Crime News
Crime News

Crime News: सोशल मीडिया पर मिले थे डॉक्टर विकास और प्रतिभा

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर विकास और प्रतिभा 2 साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मिले थे। इसके बाद वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनमें नजदीकियां बढ़ती गईं। उन्होंने इसके बाद अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों को भी बताया। इसके बाद दोनों की सबकी सहमति से शादी भी होने वाली थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंगेतर प्रतिभा आर्किटेक्ट के रूप में एक कंपनी में काम करती थी। वहीं, विकास ने यूक्रेन में अपना मेडिसिन कोर्स पूरा कर चेन्नई में प्रैक्टिस की थी। अब वह 6 महीने से बेंगलुरु में काम कर रहा था। पुलिस की मानें, तो जोड़ा बेंगलुरु में साथ ही रह रहा था।

प्राइवेट वीडियो को किया था शेयर

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर विकास और प्रतिभा दोनों ही बेंगलुरु में पिछले 6 महीने से साथ में रह रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर विकास ने अपनी मंगेतर और उसकी मां का प्राइवेट वीडियो बनाकर फर्जी अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर विकास और प्रतिभा के परिवार वालों के बीच लड़ाई भी हुई।

वहीं, विकास की इस करतूत को प्रतिभा ने अपने दोस्तों से बता दिया, जिसके बाद 10 सितंबर को डॉक्टर विकास को बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि धारदार हथियारों से विकास पर हमले किए गए। मामले में पुलिस ने विकास की मंगेतर प्रतिभा, आरोपी सुशील और गौतम को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपी सूर्या की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ेंः

सुखबीर सिंह बादल का दावा- शराब के नशे में जर्मनी में प्लेन से उतारे गए CM Bhagwant Mann, जानें AAP ने क्या कहा..

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में आरोपी छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड शिमला से गिरफ्तार, अब भी प्रोटेस्ट कर रहे हैं स्टूडेंट्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here