Bulli Bai App मामले के आरोपी Mayank Rawat को हुआ कोरोना, Shweta Singh ने लगाया पुलिस पर थप्‍पड़ मारने का आरोप

0
290
Bulli Bai App accused
Bulli Bai App accused

Bulli Bai App मामले में मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी Shweta Singh और Mayank Rawat की पुलिस हिरासत खत्म हो गई थी। जिसके बाद श्वेता को अदालत में पेश किया गया जबकि मयंक के कोविड पॉजिटिव होने के कारण उसकी पेशी नहीं हो सकी। बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 जनवरी को उत्‍तराखंड से गिरफ्तार किया था।

बुल्ली बाई” ऐप मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी श्वेता सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जांच के दौरान पुलिसवालों ने उसको थप्‍पड़ लगाए हैं। श्वेता के इस आरोप पर अदालत ने साइबर डीसीपी को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने आरोपी श्वेता सिंह और मयंक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले को लेकर आरोपी मयंक के वकील संदीप शेरखाने ने कहा है कि श्वेता सिंह और मयंक ने बांद्रा कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है और इस पर सोमवार 17 जनवरी को सुनवाई होगी।

Bulli Bai App मामले में 5 जनवरी को Shweta की गिरफ्तारी हुई थी

इस मामले में 5 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने Shweta Singh को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से गिरफ्तार किया था। Shweta Singh के माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। पिछले साल कोरोना वायरस की दूसरी लहर में श्वेता सिंह के पिता की मौत हुई थी। उससे पहले 2011 में कैंसर की बीमारी के चलते उसकी मां का निधन हो गया था। श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है और वह इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

Javed akhtar 2
गीतकार जावेद अख्तर। (फाइल फोटो)।

बता दें कि हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक, गीतकार और राज्यसभा के पूर्व सांसद जावेद अख्तर ने श्वेता सिंह का बचाव किया था। गीतकार जावेद अख्तर ने आरोपी श्वेता सिंह के मां-बाप के कोरोना से मारे जाने का हवाला देते हुए उसे माफ कर देने की अपील की थी। वहीं मुंबई पुलिस ने इसके बाद उत्‍तराखंड से आरोपी मयंक रावत (Mayank Rawat) को भी गिरफ्तार किया गया था। 

Bulli Bai App क्‍या है?

Bulli Bai App
Bulli Bai App

‘Bulli Bai’ एक ऐसा एप्लीकेशन है जो Github एपीआई के माध्यम से बनाया गया था। यह ‘Sulli Deal’ एप्प के समान ही काम करता था। जानकारी के मुताबिक इस एप्प में कई नामचिन मुस्लिम महिलाओं को सोशल मीडिया पर लोगों के लिए ‘सौदे’ के रूप में पेश किया गया।

Bulli Bai क्‍या है?

बुल्‍ली बाई को ‘Sulli Deal’ का नया Version बताया जा रहा है। सुल्‍ली की बात करें तो यह महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्द है। 4 जुलाई 2021 को ‘सुल्‍ली डील्स’ नाम के ट्विटर हैंडल पर बहुत सारे स्क्रीनशॉट शेयर किए गए थे। जिसमें कई मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ‘सुल्‍ली डील ऑफ द डे’ की टैगलाइन के साथ पोस्‍ट की गईं थी। इसी तरह मुस्लिम महिलाओं को अपमानित करने के इरादे से बुल्‍ली बाई ऐप को बनाया गया था। इस ऐप पर कई महिलाओं की तस्वीरें को ‘Your bully by the day…. के Caption के साथ शेयर और नीलाम किया जा रहा था।

Bulli Bai App किसने बनाया?

अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र नीरज बिश्नोई (Neeraj Bishnoi) ने इस ऐप को बनाया है। नीरज बुल्ली बाई ऐप मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है और उसके ऊपर यह भी आरोप है कि वो इसका ट्विटर हैंडल भी चलाता था। उसको मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को असम के जोरहाट जिले से गिरफ्तार किया था।

संबंधित खबरें: 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here