देश की अर्थव्यवस्था को लगा झटका, 5 फीसदी से भी कम हुई तीसरी तिमाही में जीडीपी

जून-सितंबर 2022 की तिमाही में देश की जीडीपी दर 6.3 फीसदी रही थी।

0
248
GDP Update
GDP Update

GDP Update: देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। आय दिन इसकी खबर सामने आती रहती है। वहीं, बढ़ती महंगाई और आर्थिक मंदी के आशंका के बीच देश की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। भारतीय जीडीपी में गिरावट देखी गई है जिससे देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक भी लगा है। जीडीपी में गिरावट का ताजा मामला आज यानी मंगलवार को सरकार के द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों से सामने आया है।

इसके अनुसार, दिसंबर 2022 की तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार में कमी आई है। इसके साथ ही पिछली तिमाही के मुकाबले इस बार जीडीपी में गिरावट आई है। हाल के रिपोर्ट और आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2022 में क्वार्टर 3 जीडीपी 6.3 से घटकर 4.4 पहुंच गई है। मालूम हो कि सितंबर 2022 में तिमाही जीडीपी दर 6.3 फीसदी रही थी, जो अब घटकर 4.4 फीसदी हो गई है।

GDP Update
GDP Update

GDP Update:आंकड़ें और आरबीआई के अनुमान

पिछले आंकड़ों की बात करें तो जून-सितंबर 2022 की तिमाही में देश की जीडीपी दर 6.3 फीसदी रही थी। वहीं, अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी 13.5 फीसदी रही थी। अगर 2021-22 की समान तिमाही को देखें तो देश की अर्थव्यवस्था 11.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। एनएसओ ने 2021-22 में देश की आर्थिक वृद्धि को संशोधित कर 8.7 प्रतिशत से 9.1 कर दिया था। अब चूंकि देश की जीडीपी आंकड़ों में गिरावट आई है तो अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।

वहीं, आरबीआई ने भी देश की जीडीपी को लेकर अनुमान लगाए थे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2023-24 में देश की जीडीपी 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद है। पहली तिमाही के लिए विकास दर 7.8 प्रतिशत आंकी गई है।
आईएमएफ ने भी भारत की आर्थिक विकास दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा एशिआई विकास बैंक ने देश की अर्थव्यवस्था को 7 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढ़ेंः

दिल्‍ली शराब घोटाला मामला: मनीष सिसोदिया को Supreme Court से झटका, शीर्ष अदालत का दखल देने से इंकार

“पिता के बारे में कोई बोलेगा तो…”, CM योगी को अखिलेश का जवाब

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here