फ्रांस के बर्नाड को पछाड़ Gautam Adani ने हासिल किया मुकाम, दुनिया के तीसरे अमीर शख्स बने

Gautam Adani: दुनिया के अमीर लोगों की सूची में अभी भी टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क सबसे आगे हैं। एलन मस्‍क की नेटवर्थ करीब 251 अरब डॉलर है।

0
201
Gautam Adani

Gautam Adani : भारत के दिग्‍गज कारोबारी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने एक नया इतिहास रचा है। हाल में जारी ब्‍लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्‍स की ओर से जारी रिपोर्ट में गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्‍स बन गए हैं।उन्‍होंने फ्रांस के मशहूर कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्‍ट को पछाड़ ये स्‍थान हासिल किया है।जानकारी के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब 137.4 अरब डॉलर पहुंच गई है।गौतम अडानी पहले एशियाई शख्‍स बन गए हैं, जो दुनिया के तीसरे धनवान के स्‍थान पर पहुंचे हैं।

Gautam Adani Becomes third Richest Person in World.
Gautam Adani.

Gautam Adani: एलन मस्‍क सबसे आगे

दुनिया के अमीर लोगों की सूची में अभी भी टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क सबसे आगे हैं। एलन मस्‍क की नेटवर्थ करीब 251 अरब डॉलर है। दूसरे स्‍थान पर काबिज जेफ बेजोस की संपत्ति 153 अरब डॉलर है। वहीं 137.4 अरब नेटवर्थ के साथ भारत के गौतम अडानी सबसे आगे हैं , वहीं बर्नार्ड आरनॉल्‍ट 1.37 अरब डॉलर की गिरावट के चलते 136 अरब डॉलर पर चौथे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ मुकेश अंबानी इस लिस्‍ट में टॉप 10 से बाहर हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here