Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Sunday, June 14, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home व्यापार जून महीने से लागू हो रहे नए नियम, जानिए कितना होगा आपकी...
  • व्यापार

जून महीने से लागू हो रहे नए नियम, जानिए कितना होगा आपकी जेब पर इसका असर

Inflation News: कई महीनों से देश मंहगाई की मार झेल रहा है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के दामों से लेकर हर जरूरी चीज महंगी हो रही है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। अब मई महीने के खत्म होने के साथ ही फाइनेंस से रिलेटेड कई नियमों में बदलाव होने वाले है। जिसका असर आपके पर्सनल फाइनेंस पर जरूर पड़ेगा। 01 जून से 5 नियमों में बदलाव किए जाएंगे जिसका आप कर कितना असर होगा कितना नहीं जाने हमारी इस खबर से।

By
-
May 27, 2022
0
187
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    September New Rule: 1 सितंबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, किसान से लेकर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर
    September New Rule: 1 सितंबर से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, किसान से लेकर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर

    Inflation News: कई महीनों से देश मंहगाई की मार झेल रहा है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के दामों से लेकर हर जरूरी चीज महंगी हो रही है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। अब मई महीने के खत्म होने के साथ ही फाइनेंस से रिलेटेड कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। जिसका असर आपके पर्सनल फाइनेंस पर जरूर पड़ेगा। 01 जून से 5 नियमों में बदलाव किए जाएंगे जिसका आप कर कितना असर होगा, कितना नहीं, जानें हमारी इस खबर से।

    Inflation News: SBI बढ़ाएगा अपना हाम लोन ब्याज

    Inflation News: SBI बढ़ाएंगा अपना हाम लोन ब्याज
    Inflation News

    देश के एक बड़े बैंक SBI ने होम लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (EBLR) को बढ़ा दिया है। अब यह बेंचमार्क दर 0.40 फीसदी बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है। इसी तरह रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) भी 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो गयी है। पहले ये दोनों दरें 6.65 फीसदी और 6.25 फीसदी थी।

    SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बढ़ी ब्याज दरें 01 जून से लागू की जाएंगी। SBI ने मार्जिनल कॉस्ट-बेस्ड लेंडिंग रेट को भी 0.10 फीसदी बढ़ाया है, जो 15 मई से लागू हो चुका है।

    Inflation News: मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम हुआ महंगा

    सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के हाल के नोटिफिकेशन के हिसाब से 1000cc तक की इंजन क्षमता वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 2,094 रुपये होगा। कोविड से पहले 2019-20 में ये 2,072 रुपये था। वहीं 1000cc से 1500cc तक की कारों के लिए इंश्योरेंस प्रीमियम 3,416 रुपये होगा, जो पहले 3,221 रुपये था। इसके अलावा यदि आपकी कार का इंजन 1500cc से ज्यादा है तो अब इंश्योरेंस प्रीमियम घटकर 7,890 रुपये हो जाएगा। पहले ये 7,897 रुपये था।

    Inflation News: मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम हुआ महंगा
    Inflation News

    सरकार ने 3 साल के सिंगल प्रीमियम को भी बढ़ाया है। 1000cc तक की कारों के लिए ये अब 6,521 रुपये, 1500cc तक की कारों के लिए 10,540 रुपये और 1500cc से ऊपर की कारों के लिए 24,596 रुपये होगा। इसी तरह दोपहिया वाहनों के लिए भी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ा दिया गया है। इसलिए अब 01 जून से कोई भी गाड़ी खरीदना आपको महंगा पड़ने वाला है।

    Inflation News: ईजी सेविंग और सैलरी प्रोग्राम के खातों में जमा करना होगा ज्यादा बैलेंस

    Inflation News: ईजी सेविंग और सैलरी प्रोग्राम के खातों में जमा करना होगा ज्यादा बैलेंस
    Inflation News

    प्राइवेट सेक्टर की लिस्ट में शामिल एक्सिस बैंक ने सेमी अर्बन और रूरल इलाकों के लिए ईजी सेविंग व सैलरी प्रोग्राम के खातों के लिए औसत मासिक बैलेंस की लिमिट 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। अगर ग्राहक 01 लाख रुपये का टर्म डिपॉजिट रखता है तो उसे इस शर्त से छूट मिलेगी। इसी तरह लिबर्टी सेविंग्स अकाउंट के लिए भी लिमिट 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है। अगर ग्राहक 25 हजार रुपये खर्च करता है तो उसे इस बढ़ी लिमिट से छूट मिलेगी। ये दोनों बदलाव 01 जून से लागू हो रहे हैं।

    Inflation News: गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा फेज 01 जून से होगा लागू

    Inflation News: गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा फेज 01 जून से होगा लागू
    Gold price

    बता दें कि गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा फेज 01 जून से लागू होने वाला है। अब 256 पुराने जिलों के अलावा 32 नए जिलों में भी एसेइंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर्स खुलने वाले हैं। इसके बाद इन सभी 288 जिलों में सोने के गहने की हॉलमार्किंग अनिवार्य हो जाएगी। इन जिलों में अब 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट के गहने ही बेचे जा सकेंगे। इन्हें भी हॉलमार्किंग के साथ ही बेचना होगा।

    Inflation News: आधार इनेबल्ड पेमेंड सिस्टम के लिए लगेगा चार्ज

    Inflation News: आधार इनेबल्ड पेमेंड सिस्टम के लिए लगेगा चार्ज
    Inflation News

    इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने कहा है कि अब आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए इश्यूअर चार्ज लगेगा। ये चार्ज 15 जून से लगाए जाएंगे। बदलाव के बाद हर महीने के शुरुआती तीन ट्रांजेक्शन फ्री होंगे जबकि चौथे ट्रांजेक्शन से हर बार 20 रुपये प्लस GST का भुगतान करना होगा। कैश निकालने और जमा करने के अलावा मिनी स्टेटमेंट निकालने को भी ट्रांजेक्शन में गिना जाएगा। हालांकि मिनी स्टेटमेंट के लिए चार्ज 5 रुपये प्लस GST होगा।

    संबंधित खबरें:

    Bank Account Rules: सावधान! सभी बैंकों ने बदले लेन-देन के नियम, अब खाते से पैसे निकलाने और जमा करने के लिए इन नियमों का करना होगा पालन

    • TAGS
    • bank account policy news
    • Business News In Hindi
    • Business News Updates
    • five major changes related personal finance in june
    • gold hallmarking news
    • India
    • Inflation News
    • personal finance latest news
    • personal finance news updates
    • personal finance related
    • SBI Bank Alert
    • topnews
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleBooker Prize: पहली बार हिन्दी उपन्यास को बुकर प्राइज से किया गया सम्मानित, लेखिका गीतांजलि श्री के “रेत समाधि” ने रचा इतिहास
      Next articleशाहिद कपूर और कार्तिक आर्यन पर प्रोड्यूसर हुए मेहरबान, Kabir Singh और Bhool Bhulaiyaa 2 का जल्द आएगा सीक्वल

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
      व्यापार

      इन्वेस्ट यूपी–इन्वेस्ट इंडिया की रणनीतिक साझेदारी से उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश हब बनाने की तैयारी तेज

      प्रतीकात्मक तस्वीर
      देश

      Petrol-Diesel ने फिर बढ़ाई महंगाई की टेंशन, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

      प्रतीकात्मक तस्वीर
      अपना प्रदेश

      GBC 5.0 से UP में निवेश का नया विस्फोट, ₹7 लाख करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट धरातल पर उतरने को तैयार; CM बोले- हर...

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18816
      • Top News14143
      • अपना प्रदेश5642
      • मनोरंजन4115
      • खेल3622
      • विदेश2283
      • लीगल न्यूज2065
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1629
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      GDP Rate 6.3 Percent top news today

      भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए खुशखबरी, GDP की विकास दर 6.3 फीसदी...

      June 22, 2023
      Jio Price Hike

      बजट सेगमेंट में Nokia ने लॉन्च किया 5G फोन, जानिए इसकी...

      October 22, 2021