Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली हैं। भारत जोड़ो यात्रा पिछले 22 दिनों में केरल और तमिलनाडु से गुजरने के बाद शुक्रवार को कर्नाटक पहुंच गई। जहां अगले 21 दिनों तक 511 किलोमीटर (511 km) की दूरी तय की जाएगी। ये यात्रा कर्नाटक के सात लोकसभा क्षेत्रों और 22 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू इस यात्रा का जम्मू-कश्मीर में समापन होगा। 150 दिवसीय यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर (3500 Km)की दूरी तय की जाएगी।
सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी थीं। यात्रा में शामिल होने से पहले दो दिन कुर्ग में रहेंगी। जबकि प्रियंका गांधी 7 अक्टूबर को यानी आज इस यात्रा से जुड़ेंगी।

बता दें कि सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। वह एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकी हुई हैं। बता दें कि आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्तूबर को दो दिन यात्रा को विश्राम दिया गया था।

Bharat Jodo Yatra: कर्नाटक दौरे पर हैं सोनिया गांधी
गौरतलब है कि सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान और पार्टी के लिए नए अध्यक्ष चुने जाने से पहले कर्नाटक दौरे पर हैं। बता दें कि एक ओर जहां राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपनी जमीन तालाश रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस समय कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Bharat Jodo Yatra: कब शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा?
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से की गई थी। यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। इस पदयात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। माना जा रहा है कि यात्रा कांग्रेस पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की जा रही है।
संबंधित खबरें:
- Bharat Jodo Yatra ने पूरा किया 600 KM से अधिक का सफर, जानें राहुल गांधी ने इस पर क्या कहा?
- राहुल गांधी के साथ समर्थकों का हुजूम, 24वें दिन की Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के चामराजनगर से शुरू