भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन राहुल गांधी संग दिखे प्रशांत भूषण, पदयात्रा में उमड़ी समर्थकों की भीड़

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई थी। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त की जाएगी।

0
133
Bharat Jodo Yatra
Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 60वां दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में समर्थकों की भारी भीड़ राहुल गांधी के साथ नजर आयी। रविवार को तेलंगाना में शुरू हुई इस यात्रा में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शामिल हुए। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर यात्रा का वीडियो भी शेयर किया गया है। जिसमें राहुल गांधी प्रशांत भूषण के साथ हाथ पकड़े दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने साथ पदयात्रा की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि आज यह यात्रा मेडक जिले से कामारेड्डी जिले की ओर बढ़ेगी।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन राहुल गांधी संग दिखे प्रशांत भूषण, पदयात्रा में उमड़ी समर्थकों की भीड़
Bharat Jodo Yatra:

Bharat Jodo Yatra: राज्य स्तर पर भी निकाली जा रही पदयात्रा

रविवार को झारखंड के लोहरदगा जिले से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा के सहारे कांग्रेस ने देश में बदलाव की हुंकार भरी है। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ यात्रा में शामिल हुई।

Bharat Jodo Yatra: 7 नवंबर को उत्तराखंड के माणा गांव में शुरू होगी प्रदेश की भारत जोड़ो यात्रा

गौरतलब है कि उत्तराखंड के कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक हुई। इस जौरान बताया गया कि प्रदेश में 7 नवंबर को देश की अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। देवेंद्र यादव ने बताया कि 14 से 19 नवंबर तक प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।

धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में ले जाया जाएगा। जहां इस मिट्टी और पानी से अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस पानी और मिट्टी को राहुल गांधी के पास ले जाएंगे।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन राहुल गांधी संग दिखे प्रशांत भूषण, पदयात्रा में उमड़ी समर्थकों की भीड़
Bharat Jodo Yatra:

बता दें कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राजनीति में अपने पैर मजबूत करने की कोशिशों में लगी हुई है। यहीं कारण है कि एक ओर जहां राहुल गांधी पूरे देश में पदयात्रा कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर राज्य स्तर पर भी पार्टी कार्यकर्ता इस यात्रा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के 60वें दिन राहुल गांधी संग दिखे प्रशांत भूषण, पदयात्रा में उमड़ी समर्थकों की भीड़
Bharat Jodo Yatra:

बताते चलें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ये भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की गई थी। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त की जाएगी। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर राजनीति भी हो रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खुद को मजबूत करना चाहती है। ऐसे में ये यात्रा कांग्रेस के लिए काफी अहम है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here