RBI MPC Meet August 2022: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ाया, जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI?

बता दें कि इससे अब लोगों पर ब्याज का दर और बढ़ गया है। रेपो रेट में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी होने से इसका असर अब लोगों के होम लोन (Home Loan) से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) तक की ईएमआई (EMI) पर दिखने वाला है।

0
359
RBI MPC Meet August 2022
RBI MPC Meet August 2022

RBI MPC Meet August 2022: लोन (Loan) और एफडी (FD) पर आने वाले समय में ब्याज दरें (Interest Rates) बढ़ेंगी या घटेंगी, इसे लेकर आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने बड़ी जानकारी दी है। आरबीआई की एमपीसी (MPC) की बैठक 3 अगस्त से शुरू हुई थी, जिसका आज आखिरी दिन था।

बुधवार से चल रही इस बैठक में क्या नए निर्णय लिए गए है इसे लेकर आज खुलासा किया गया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेपो रेट को लेकर ऐलान किया है। RBI गवर्नर ने बैठक में कहा कि रेपो रेट (Repo Rate Hike) को 0.50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब रेपो रेट बढ़कर 5.40 फीसदी हो गई है।

RBI MPC Meet August 2022: लोगों पर बढ़ा ब्याज का दर

बता दें कि इससे अब लोगों पर ब्याज का दर और बढ़ गया है। रेपो रेट में 0.50 फीसदी बढ़ोतरी होने से इसका असर अब लोगों के होम लोन (Home Loan) से लेकर पर्सनल लोन (Personal Loan) तक की ईएमआई (EMI) पर दिखने वाला है। इसके पहले मई 2022 की बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाया था।

RBI MPC Meet August 2022
RBI MPC Meet August 2022

कितनी बढ़ जाएगी आपके लोन की ईएमआई?

यदि आपका होम लोन 20 लाख रुपये का है और 20 साल की ही आपके होम लोन की EMI अवधि है। 16,112 रुपये आप किस्त भरते हैं तो इसपर अब आपको 617 रुपये अधिक चुकाने होंगे यानि 16,729 रुपये आपको किस्त भरनी पढ़ेगी। अब लोन पर ब्याज दर 7.5 फीसद से बढ़कर 8 फीसदी हो गई है।

RBI MPC Meet August 2022
RBI MPC Meet August 2022

RBI Repo RBI MPC Meet August 2022: क्या है रेपो रेट ?

रेपो रेट वह दर है जिस पर RBI द्वारा बैंकों को कर्ज दिया जाता है और बैंक इसी कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। इसका अर्थ है कि जब बैंकों के लिए RBI उधारी महंगी कर देता है, तो बैंक भी ग्राहकों को अधिक दर पर लोन देते हैं। होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) जैसा कर्ज महंगा हो जाता है।

पेज अपडेट जारी है…

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here