CWG 2022 Day 8: आज से शुरू होगा कुश्ती का मुकाबला, जानिए 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल

आठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना सेमिफाइनल मुकाबला भी खेलना है। हॉकी सेमीफाइनल मुकाबले में इंडियन टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच काटे की टक्कर होगी।

0
221
CWG 2022 Day 8: आज से शुरू होने जा कहा कुश्ती का मुकाबला, जानिए 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल
CWG 2022 Day 8: आज से शुरू होने जा कहा कुश्ती का मुकाबला, जानिए 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल

CWG 2022 Day 8: इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। इंडिया ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में 20 मेडल अपने नाम कर लिए है। जिसमें 6 गोल्ड शामिल है। सातवें दिन इंडिया ने एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

आज भारतीय खिलाड़ी कुल 17 मेडल पर अपना दांव खेलने वाले हैं। अब आठवें दिन कॉमनवेल्थ गेम्स में आज कुश्ती के मुकाबले भी शुरू हो जाएंगे। भारत के 6 पहलवान अपना पूरा दम दिखाएंगे। इसमें साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत भारतीय रेसलर मैदान में उतरेंगे। रेसलिंग में आज ही क्वालिफाइंग और मेडल मैच होने हैं। इंडियन रेसलर को मैच के लिए क्वालिफाई करना होगा।

आठवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम को अपना सेमिफाइनल मुकाबला भी खेलना है। हॉकी सेमीफाइनल मुकाबले में इंडियन टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच काटे की टक्कर होगी।

CWG 2022 Day 8: आइए जानते हैं इंडिया का आठवें दिन का पूरा शेड्यूल…

कुश्ती: दोपहर 3 बजे से

  • मोहित ग्रेवाल (पुरुष 125 KG)
  • बजरंग पूनिया (पुरुष 65 KG)
  • दीपक पूनिया (पुरुष 86 KG)
  • साक्षी मलिक (महिला 62 KG)
  • दिव्या काकरान (महिला 68 KG)
  • अंशु मलिक (महिला 57 KG)

CWG 2022 Day 8: हॉकी

CWG 2022 Day 8: आज से शुरू होने जा कहा कुश्ती का मुकाबला, जानिए 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल
CWG 2022 Day 8
  • महिला सेमिफाइनल रात 12:45 बजे (ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत)

CWG 2022 Day 8: लॉन बॉल्स

  • दोपहर 1 बजे: भारत vs इंग्लैंड (महिला पेयर, क्वॉर्टर फाइनल)
  • शाम 4.30 बजे: भारत vs कनाडा (पुरुष फोर्स, क्वार्टर फाइनल)

CWG 2022 Day 8: बैडमिंटन

  • शाम 4.10 बजे: जोली टेरेसा, गायत्री गोपीचंद (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 16)
  • शाम 5.30 बजे: किदांबी श्रीकांत (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 16)
  • शाम 6.10 बजे: पीवी सिंधु (महिला सिंगल, राउंड ऑफ 16)
  • रात 11.20 बजे: आकर्षी कश्यप (महिला सिंगल, राउंड ऑफ 16)
  • रात 11.20 बजे: लक्ष्य सेन (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 16)
  • रात 12 बजे: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 16)

CWG 2022 Day 8: एथलेटिक्स

  • दोपहर 3.06 बजे: ज्योती याराजी (महिला हर्डल रेस 100 मीटर)
  • शाम 4.10 बजे: एंकी सोजन इडापिल्ली (महिला लॉन्ग जंप)
  • शाम 4.19 बजे: पुरुष रिले टीम (4×400 मीटर रिले, राउंड-1 हीट-2)
  • रात 12.53: हिमा दास (महिला 200 मीटर सेमीफाइनल)

CWG 2022 Day 8: टेबल टेनिस

  • दोपहर 2 बजे: शरद कमल, श्रीजा अकुला (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16)
  • दोपहर 2 बजे: साथियान गणानासेकरन, मनिका बत्रा (मिक्स्ड डबल्स, राउंड ऑफ 16)
  • शाम 4.30 बजे: मोनिका बत्रा, दिया पराग (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32)
  • शाम 5.05 बजे: शरद कमल (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 32)
  • शाम 5.45 बजे: साथियान गणानासेकरन, पारुल मैक्क्री (पुरुष सिंगल, राउंड ऑफ 32)
  • रात 9.30 बजे: श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन (महिला डबल्स, राउंड ऑफ 32)

CWG 2022 Day 8: स्क्वैश

  • शाम 5.15 बजे: वेलावन सेंथीलकुमार, अभय सिंह (पुरुष डबल्स, राउंड ऑफ 16)
  • रात 10.30 बजे: दीपिका पल्लीकल, जोशना चिनप्पा (महिला डबल्स, क्वार्टरफाइनल)
  • रात 12 बजे: दीपिका पल्लीकल, सौरव घोषाल (मिक्स्ड डबल्स क्वार्टरफाइनल)

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here