Environment News: दुनिया के देशों में संकटग्रस्त प्रजाति की लिस्ट में शुमार ग्राउंड आर्किड का फूल कोई सामान्य फूल नहीं है।बल्कि ऐसा विशेष फूल है जोकि आज विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका है।लेकिन भारत के लिए ये खुशखबरी है, यहां के दुधवा टाइगर रिजर्व में इस प्रजाति के आर्किड पर खूबसूरत फूल खिले हुए हैं।जिन्हें देखने से ही मन खुश हो जाता है। जानकारी के अनुसार ग्राउंड आर्किड 100 वर्षों में दूसरी बार दुधवा में देखा गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के अनुसार ये वानिकी और पर्यावरण विविधिता के लिए महत्वपूर्ण संकेत भी है।

Environment News: इस आर्किड के भारत और नेपाल में दिखने का डाटा नहीं
वैज्ञानिकों के अनुसार इस आर्किड को भारत और नेपाल में देखे जाने का हालांकि कोई विश्वसीय डाटा उपलब्ध नहीं है।हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण वनस्पति अनुसंधान और शिक्षा संस्थान केव हर्बेरियम में 1902 के इसके केवल 3 संग्रह मौजूद हैं। इससे पता चलता है कि ये कितनी दुलर्भ प्रजाति है। दुधवा में ये वर्ष 2020 में नजर आया था।
Environment News: जैव विविधताओं के लिए मशहूर है दुधवा टाइगर रिजर्व
दुधवा टाइगर रिजर्व अपनी खास जैव विविधताओं के लिए मशहूर है। यहां बाघ, गैंडों के साथ ही जैव विविधताओं की अनमोल प्रजातियां हैं।इसके साथ ही वन्यजीवों, पक्षियों के अलावा वनस्पतियों की कई श्रंख्लाएं हैं। ऐसे में ग्राउंड आर्किड यूलोफिया ऑब्टयूस का दूसरी बार मिलना बेहद राहत भरी खबर है।
जानकारी के अनुसार आईयूसीएन की रेड लिस्ट में ये गंभीर संकटग्रस्त प्रजाति है। इसके बांग्लादेश में भी मिलने की रिपोर्ट है,लेकिन देखरेख नहीं होने से वहां भी उसका प्राकृतिक आवास नष्ट हो गया है।
संबंधित खबरें
- Environment News: अगर पर्यावरण संरक्षण करना है मकसद,’पर्यावरण मित्र’ बनकर दे सकते हैं योगदान, जानिये योजना से जुड़ी पूरी जानकारी
- Environment News: पूरी दुनिया के कचरे पर नजर रखेगी ‘Waste Web’, पर्यावरण संरक्षण के लिए वैज्ञानिकों ने तैयार की खास प्रणाली