Cirkus: रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म सरकस (Cirkus) के इस क्रिसमस पर रिलीज होने की उम्मीद है। रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े और वरुण शर्मा अभिनीत इस साल का सबसे बड़ा मनोरंजन 23 दिसंबर, 2022 को सिल्वर स्क्रीन पर आएगा। पोस्टर देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंहर डबल रोल में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।
Cirkus होगी फुल मसालेदार
रोहित शेट्टी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- “अब समय आ गया है कि हम अपने दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाएं… एक बार और”! शेट्टी ने आगे कहा कि “गोलमाल 16 साल पहले रिलीज हुई थी और आप सभी ने मुझे जो प्यार दिया, उसने मुझे वह बना दिया जो मैं आज हूं! Cirkus आप और आपके परिवार के लिए एक क्रिसमस उपहार है! क्यूंकी इस सरकस में बहुत सारा गोलमाल है!!!”
इससे पहले एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने बताया था कि, वह हमेशा सालों से एक कॉमेडी फिल्म करना चाहते थे। वहीं रणवीर सिंह ने कहा कि, वह शेट्टी की कॉप फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हैं और अब वह उनकी कॉमिक फ्रैंचाइज़ी का भी हिस्सा होंगे। Cirkus मेरा बहुत ही गोलमाल है।
फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि, “हमारे पास इस सरकस के लिए सभी बड़े सितारे हैं। हम इस साहसिक, पागल फिल्म पर काम कर रहे हैं, और मैं इसे करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। लोग महामारी से अलग तरह से प्रभावित हुए हैं, और हमारी फिल्म उन उदाहरणों में से एक है जहां हम चाहते हैं कि लोग दो घंटे के लिए आएं और अपने तरीके से हंसें। यह एक रोमांचकारी विचार है”। रणवीर सिंह अगली बार दिव्यांग ठक्कर की जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगे जो 13 मई, 2022 को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: