शादी के बंधन में बंधे Kunal Rawal और Arpita Mehta, दुल्हन की स्वैग एंट्री का Video आया सामने

0
270
Kunal Rawal-Arpita Mehta
Kunal Rawal-Arpita Mehta

Kunal Rawal-Arpita Mehta: जाने-माने फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता 28 अगस्त को शादी के बंधन में बंध गए। यह समारोह मुंबई के ताजमहल पैलेस में हुआ। यह एक निजी समारोह था, लेकिन फैशन डिजाइनर-जोड़ी के स्पेशल मित्रों ने इसमें भाग लिया। बता दें कि कुणाल और अर्पिता ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने से पहले 10 साल तक डेट किया।। दुल्हन अर्पिता ने खूबसूरत लहंगा पहना था जबकि दूल्हे कुणाल ने शेरवानी पहनी थी।

शादी में कपल इंडो वेस्टर्न आउफिट में नजर आए। शादी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर और अन्य लोग शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर-रैपर बादशाह ने भी उनकी शादी में परफॉर्म किया है।

Kunal Rawal-Arpita Mehta
Kunal Rawal-Arpita Mehta

Kunal Rawal-Arpita Mehta- मलाइका और अर्जुन कपूर दिखें हाथ थामे

वहीं बता दें कि शादी में मलाइका और अर्जुन कपूर एक साथ स्पॉट हुए। अर्जुन को मलाइका अरोड़ा का हाथ थामे देखा गया था।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वीडियो भी सामने आई है।

रिया कपूर ने भी कुणाल रावत के डांस का भी एक वीडियो शेयर किया है।

वरुण धवन भी नताशा के साथ आए नजर।

बता दें कि 26 अगस्त को, कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने शहर में अपने फैशन डिजाइनर मित्रों के लिए प्री-वेडिंग पार्टी रखी थी। इस पार्टी में भी वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शनाया कपूर, करण जौहर, महीप कपूर, संजय कपूर, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, अंशुला कपूर, रिया कपूर, मसाबा गुप्ता और अन्य बड़े स्टार्स बैश में शामिल हुए थे।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here