Reliance Jio 5G Service: कुछ ही महीनों में शुरू होगी जियो 5G सर्विस, मुकेश अंबानी ने की बड़ी घोषणा

0
202
Reliance Jio 5G Service: कुछ ही महीनों में शुरू होगी जियो 5G सर्विस, मुकेश अंबानी ने की बड़ी घोषणा
कुछ ही महीनों में शुरू होगी जियो 5G सर्विस

Reliance Jio 5G Service: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 45वें एजीएम को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो 5G को लेकर बड़ी घोषणा की है। दरअसल, इस बैठक के दौरान अंबानी ने बताया कि दीवाली तक देश में 5G सर्विस शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह सर्विस चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शुरू की जाएगी।

इसके बाद 2023 के आखिर तक देश के हर कोने में 5जी सेवा उपलब्ध होगी।

Reliance Jio 5G Service: Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो सही मायने में 5G सर्विस देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जियो की 5G सर्विस सबसे अफोर्डेबल सर्विस होगी। अंबानी ने यह भी बताया कि कंपनी इसमें 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा ग्राहक यानी 421 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं। जियो ने ही सबसे मजबूत 4जी सर्विस स्थापित किया था, ठीक उसी तरह 5जी सर्विस सबसे बेहतरीन होगी।

FbURO88akAApw3L?format=jpg&name=small
Reliance Jio 5G Service: Mukesh Ambani

Reliance Jio 5G Service: फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में भारत को बनाएंगे टॉप

मुकेश अंबानी ने 5जी लॉन्च करने के बाद कहा कि भारत फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में काफी पीछे हैं। जल्द ही इसे विश्व के टॉप 10 देशों में शामिल किया जाएगा। दरअसल, 5जी का ब्रॉडबैंड का फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा और इसी के साथ रिलायंस जियो मुंबई में जियो 5जी एक्पीरिएंस सेंटर भी खोलेगा।

FbUPzNSVUAAW94m?format=jpg&name=small
Reliance Jio 5G Service: Mukesh Ambani

Reliance Jio 5G Service: कई बड़ी कंपनियों के साथ हुआ समझौता

मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने गूगल के साथ मिलकर 5जी हैंडसेट बनाने का भी समझौता किया है। साथ ही कंपनी ने Qualcomm के साथ 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए साझेदारी की है।

संबंधित खबरें:

Reliance AGM 2022: रिलायंस की AGM आज, इन सभी बातों को लेकर बड़ा एलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी

Airtel के मालिक Sunil Mittal बोले- अक्टूबर से शुरू हो जाएगी 5G सेवाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here