UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के नेता Mukhtar Abbas Naqvi ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की एक नेता कहती हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ और अपनी ही पार्टी की लड़कियों से, महिलाओं से भिड़ रही हैं। टिकट वापसी अभियान चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय की खिड़की पर टिकट लेने वालों से ज्यादा भीड़ टिकट वापस करने वालों की है।
UP Election 2022: टिकट मिलने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार बदल रहे हैं पाला

UP Election 2022: गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इसबार बिना किसी दल से गठबंधन के चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने 40 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव में टिकट दिया है लेकिन कई प्रत्याशी टिकट मिलने के बाद टिकट वापस कर दे रहे हैं। बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फराह नईम ने पार्टी के जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह के अभद्र टिप्पणी को लेकर गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फराह नईम ने कहा कि प्रियंका गांधी की वजह से वह पार्टी में थीं और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेंगी लेकिन ओंकार जैसे लोगों के कारण पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर हैं। ओंकार पर चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए और मैं चरित्रहीन महिला हूं।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 7 चरणों में चुनाव होने हैं
UP Election 2022: पहला चरण: 14 जनवरी को नोटिफिकेशन, 21 जनवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 24 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, उम्मीदवारी का नामांकन वापस 27 जनवरी को, 10 फरवी को मतदान।
दूसरा चरण: 21 जनवरी को नोटिफिकेशन, 28 जनवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 29 जनवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 31 जनवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 14 फरवरी को मतदान।
तीसरा चरण: 25 जनवरी को नोटिफिकेशन, 1 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 2 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 4 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस, 20 फरवरी को मतदान।
चौथा चरण : 27 जनवरी को नोटिफिकेशन, 3 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन , 4 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 7 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,23 फरवरी को मतदान।
पांचवां चरण : 1 फरवरी को नोटिफिकेशन, 8 फरवरी लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 9 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 11 फरवरी तक उम्मीदवारी का नामांकन वापस ,27 फरवरी को मतदान।
छठा चरण : 4 फरवरी को नोटिफिकेशन, 11 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन ,14 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 16 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस , 3 मार्च को मतदान।
सातवां चरण: 10 फरवरी को नोटिफिकेशन, 17 फरवरी को लास्ट डेट ऑफ नॉमिनेशन, 18 फरवरी तक स्क्रूटनी पूरी, 21 फरवरी उम्मीदवारी का नामांकन वापस और 7 मार्च को मतदान।
UP Election 2022 से संबंधित खबरें…
- Punjab Assembly Election 2022 के लिए तारीखों का एलान, जानिए पंजाब में कब होगा चुनाव
- Assembly Election 2022: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में की चुनाव की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव
- चुनाव आयोग ने की Goa Election 2022 की तारीखों की घोषणा, यहां देखें गोवा में कब होगा चुनाव…
- Uttarakhand Election 2022 की तारीखों का हुआ एलान, यहां देखें उत्तराखंड में कब होगा चुनाव…